हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, December 30, 2018

आशिक ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म फिर वेश्यालय में ले जाकर बेच दिया


बेवफा निकले आशिक ने माशूका को घर से भगाकर मायानगरी मुंबई ले जाने के बाद दो महीने बंधक बनाकर उसके साथ दुष्कर्म किया फिर वेश्यालय में ले जाकर बेच दिया। किसी तरह से नर्क से निकलकर आई युवती ने आरोपित व उसकी महिला मित्र के खिलाफ कोतवाली में नामजद तहरीर दी है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
मामला क्षेत्र के एक गांव का है। उक्त गांव में पड़ोसी जिले आजमगढ़ के पंवई थाना क्षेत्र के बहाउद्दीनपुर ग्राम के एक युवक की रिश्तेदारी है। रिश्तेदार के यहां आते-जाते पड़ोस की किशोरी से उसकी आंखें चार हो गईं। किशोरी उसके प्रेमजाल में फंस गई। आरोप है कि युवक करीब आठ महीने पहले बहका-फुसलाकर मुंबई भगा ले गया। वहां एक कमरे में दो महीने तक बंधक बनाकर उसकी आबरू लूटता रहा। इसके बाद मुंबई में ही एक वेश्यालय में ले जाकर उसका सौदा कर दिया। वेश्यालय में नरक सी ¨जदगी गुजार रही किशोरी एक पखवाड़े पूर्व मौका पाकर भाग निकली और किसी तरह घर आई। किशोरी का उसके परिजनों ने उपचार कराया। किशोरी ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर बेवफा आशिक और अपने गांव की ही उसकी महिला मित्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई किए जाने के लिए तहरीर दी। पीड़िता का आरोप है कि प्रेमी के पूरे कुकृत्य में महिला ने भी अहम भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिली है। मामले की छानबीन की जा रही है।

No comments: