हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, December 30, 2018

जिलाधिकारी के निर्देश पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय सीहीपुर के आकस्मिक जांच में बिना सूचना के गायब प्रधानाध्यापक समेत तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया गया


ग्रामीणों ने जिलाधिकारी शिकायत की थी कि विद्यालय में शिक्षक समय से नहीं आते, जिसके चलते शिक्षण कार्य प्रभावित है। उनके निर्देश पर बीएसए डा. राजेन्द्र ¨सह ने खंड शिक्षाधिकारी राजीव यादव को आकस्मिक जांच का आदेश दिया। शुक्रवार को निरीक्षण के दौरान प्रधानाध्यापक अमरावती पाल, सहायक इन्दू दास व मधुलिका श्रीवास्तव स्कूल से नदारद रहीं। उन्होंने उपस्थिति पंजिका का निरीक्षण किया तो इस दौरान वहां मौजूद सहायक अध्यापक मंजू पांडेय ने तीन शिक्षकों के नाम से 28 दिसंबर की तिथि में आकस्मिक अवकाश का प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर दिया। एक साथ तीन शिक्षकों के गायब रहने का प्रकरण संदिग्ध लगा तो खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षकों के मोबाइल फोन पर बात करके जानकारी ली। इसके बाद आकस्मिक अवकाश में तिथि गलत तरीके से अंकित करने का खुलासा हो गया। मामले को गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने अनुपस्थित तीनों को निलंबित कर दिया जबकि मंजू पांडेय के विरुद्ध प्रतिकूल प्रविष्टि देते हुए उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।

No comments: