हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Friday, November 30, 2018

चौधरी विद्या देवी इण्टर कालेज में शिविर लगाकर रूबेला व खसरा से बचाव के लिए 450 छात्र-छात्राओं का टीकाकरण किया गया

सिद्धार्थनगर जनपद में दृढ़ संकल्प के साथ खसरा और रूबैला को दूर भगाने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाए जा रहे निःशुल्क टीकाकरण अभियान को मोहाना थाना क्षेत्र के चौधरी विद्या देवी इण्टर कालेज नेउरा कोठी रोड , शिवपतिनगर  के प्रधानाचार्य नूर मोहम्मद  के नेतृत्व में शुक्रवार को और बल मिला । जहाँ एक साथ 450 छात्र छात्रा-छात्राओं का टीकाकरण शिविर लगाकर किया गया।
   टीकाकरण ए.एन.एम.उर्मिला सिंह  व प्रभारी गीता देवी  के देख रेख में संपन्न हुआ।स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाए जा रहे मुहिम को परिषदीय विद्यालयों के नेतृत्व में रामप्रकाश पाण्डेय, आमिर मोइन , घुरहू प्रसाद, अखिलेश चौधरी, राजेश कन्नौजिया आदि ने विगत दिनों जागरुकता रैली निकालकर सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा की।इस दौरान ए.एन.एम. उर्मिला सिंह एवं गीता देवी  ने जानकारी देते हुए कहा कि उक्त कार्यक्रम भारत सरकार द्वारा चलाया जा रहा महत्वपूर्ण योजना है खसरा और रूबैला जैसी जान लेवा बीमारियों से बचाव के लिए टीकाकरण ही सबसे उपयुक्त व सुरक्षित साधन है।इस अवसर पर कालेज के सभी अध्यापक एवं  छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावकों व ग्रमीण भी भारी संख्या में मौजूद रहे।

No comments: