भारतीय जनता पार्टी ने मिशन कार्यकर्ता सम्मान अभियान की शुरुआत की है। वरिष्ठ व पुराने कार्यकर्ताओं के घर-घर जाकर उन्हें सम्मानित करने के साथ पार्टी की मजबूती पर भी जोर दिया जा रहा है। युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनोज मौर्य की अगुवाई में जिले भर के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं को उनके घर जाकर सम्मानित करने का अभियान शुरू किया गया है। सोमवार को वरिष्ठ भाजपाई कार्यकर्ताओं को सम्मानित करने का कार्यक्रम की शुरुआत हुई। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोज मौर्य ने डुमरियागंज विधानसभा के भनवापुर मंडल के सेक्टर हथियवा में बूथ वेलवनवा,कटया में बूथ समिति को सम्मानित किया।
ने सबसे पहले पुराने कार्यकर्ता के घर पर पहुंच सम्मानित किया! पार्टी की तरक्की में उनके परिश्रम और त्याग का उल्लेख करते हुए उन्हें फूल माला व अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रमुख मनोज मौर्य ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ हैं। पार्टी की सफलता के आधार भी यही हैं। आज से यह अभियान पूरे जिले में चलाया जाएगा और सभी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओं के घर पर जाकर उन्हें सम्मानित किया जायेगा। वरिष्ठ भाजपाइयों ने इस अभियान की सराहना करते हुए पार्टी का सम्मान बताया। इस दौरान राम नरायन गुप्ता,विजय अग्रहरि,राजू,बलकेश मौर्य सहित कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:
Post a Comment