हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, November 17, 2018

जैश-ए-मोहम्मद के धमकी भरे व्हाट्सएप मैसेज के बाद बढ़ाई गई सुरक्षा

देश की राजधानी दिल्ली को व्हाट्सएप ग्रुप पर चल रहे एक मैसेज के बाद हाई अलर्ट पर रखा गया है। खुफिया एजेंसी का मानना है कि ये मैसेज आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद का है। मैसेज में कहा गया है कि आतंकी संगठन दिल्ली के संवेदनशील ठिकानों पर हमला कर अपने कमांडर की मौत का बदला लेने के फिराक में जुटे हुए हैं।

खुफिया एजेंसी ने मंगलवार को एक पत्र जारी किया है जिस पर 13 नवंबर की तारीख है। उसमें सुरक्षा बलों की खुफिया विंग्स से कहा गया है कि हाई अलर्ट बनाए रखें और सक्रिय रहें।

हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक उसके पास उस लेटर की एक कॉपी है। जिसमें लिखा है, 'पाकिस्तानी नागरिक अमीर हमजा द्वारा जारी मैसेज के मुताबिक, व्हाट्सएप ग्रुप 'जैश कम्युनिकेशन सेंटर' में मोबाइल नंबर का उपयोग कर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादी दिल्ली के सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर हमले की योजना बना रहे है। ताकि 30 अक्तूबर को पुलवामा में मारे गए कमांडर उस्मान एलिआस हुजैफा की मौत का बदला ले सकें।

लेटर में लिखा है, हमजा ने दावा किया है कि वह जैश-ए-महोम्मद की स्टूडेंट विंग का हिस्सा है, जो पाकिस्तान के कराची में स्थित है। दो जैश-ए-मोहम्मद के कार्यकर्ताओं में से एक उस्मान पर संदेह है कि वह जैश प्रमुख मसूद अजहर का भतीजा था। खतरे को देखते हुए कई सुरक्षा प्रतिष्ठानों पर लेटर भेजे गए हैं। जैसे साआईएसएफ, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स और दिल्ली पुलिस।


No comments: