पिछले डेढ़ महीने से लापता एयर इंडिया की महिला कर्मी के मामले में अब एक नया मोड़ आ गया है। महिला के परिवार को अब एक अनजान नंबर से 1 करोड़ की फिरौती के लिए फोन कॉल आया है। दरअसल 57 वर्षीय सुलक्षण नरुला बीते 30 सितंबर 2018 से अपने घर पंडारा रोड से लापता हो गई थीं।
महिला के परिवार को सुलक्षण की रिहाई के बदले 1 करोड़ की फिरौती का पहला कॉल 11 नवंबर 2018 को आया था। इस कॉल पर पंकज नाम के व्यक्ति ने फिरौती की मांग की। इसके बाद बीते शुक्रवार को फिर से फिरौती की मांग वाला कॉल आया।
वहीं लापता महिला के परिवार ने बताया कि जब फिरौती मांगने वाले के निर्देश पर वह लोग हरिद्वार पहुंचे तो दिल्ली पुलिस न तो उनके साथ गई और न ही उसने इस मामले में उनकी कोई मदद की। एयर इंडिया की लापता महिला कर्मी के परिवार वालों ने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया है कि वह उन लोगों की मदद सही से नहीं कर रहा है।
परिवार इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहा है। परिवार का कहना है कि वह अब अपनी इस मांग के लिए हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। सुलक्षण के पति सुनील, जो पेशे से डॉक्टर हैं, उनका कहना है, 'हम चाहते हैं कि इस केस की छानबीन सीबीआई करे। लोकल पुलिस का रवैया इस मामले में बिल्कुल संवेदनहीन रहा है।


No comments:
Post a Comment