नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान का शुभारम्भ उ0प्र0 सरकार के मा0 मुख्य मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा किया गया। यह अभियान 20 नवम्बर से प्रारम्भ होकर 20 दिसम्बर 2018 को समाप्त होगा। इस अभियान के शुभ अवसर पर तहसील नौगढ़ परिसर में महिला कल्याण विभाग/जिला प्रोबेशन कार्यालय द्वारा आयोजित कार्यक्रम का जिलाधिकारी श्री कुणाल सिल्कू की अध्यक्षता, पुलिस अध्यक्षता डा0 धर्मवीर सिंह, मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर व जनपद के अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्यमंत्री उ0प्र0 श्री योगी
आदित्यनाथ जी के सम्बोधन का लाइव प्रसारण समस्त विकास खण्डों से आयी महिलाओं एवं स्वयंसेवी संस्थाओं की महिलाओं द्वारा देखा गया। इस अवसर पर महिलाओं को प्रशिक्षण भी दिया गया। जिलाधिकारी श्री कुणाल सिल्कू ने तहसील नौगढ़ पाण्डाल में उपस्थित महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि लड़कियों को एक बेहतर भविष्य प्रदान करने हेतु भारत सरकार/उ0प्र0 सरकार द्वारा कई योजनायें संचालित की गयी है। युवा लड़कियो को एक उज्ज्वल भविष्य प्रदान करने के लिए सुकन्या समृद्धि योजना के तहत पूरे प्रदेश में 12 लाख से अधिक खाते खोले गये है। इसके अलावा अनेको योजनायें चल रही है जिसमें अहिल्या बाई कन्या निःशुल्क शिक्षा योजना के अन्तर्गत लड़कियों को स्नातक स्तर की शिक्षा मुफ्त प्रदान की जाती है।
पुलिस अधीक्षक डा0 धर्मवीर सिंह ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि 1090 हेल्पलाइन नम्बर से किसी भी समय किसी महिला के ऊपर घटना घटित होती है तो इस प्र तुरन्त जानकारी दे जिससे तत्काल प्रभाव से पीडि़त महिलाओं को पुलिस विभाग द्वारा उनकों सुरक्षा प्रदान की जायेगी। मुख्य विकास अधिकारी हर्षिता माथुर ने महिलाओं को जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा समस्त जनपदों में महिला भ्रूण हत्या रोकने के लिए बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं योजना लागू की गयी है। इस योजना से सभी महिलाओं को जागरूक होकर इस बल दिये जाने की आवश्यकता है। जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा ने नारी सशक्तीकरण संकल्प अभियान के अवसर पर महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि समाज में महिलाओं को सुरक्षित रहने के लिए अनेकों समस्याओं से गुजरना पड़ता है। जिससे हम सभी लोगो को जागरूक होकर एक नारी को सशक्त नारी के रूप में होकर समाज में कार्य किये जाने की आवश्यकता है। प्रदेश सरकार द्वारा विधवा महिलाओं को विधवा पेंशन, व अन्य सुविधायें प्रदान की जा रही है। इन सुविधाओं को प्राप्त करने के लिए विकास खण्ड के माध्यम से पेंशन का ऑनलाइन फार्म भरकर भेजा जाये जिससे महिलायें सरकार द्वारा दी जाने वाली पेंशन को प्राप्त कर सके। नारी सशक्तीकरण कार्यक्रम के अवसर पर एस0आई0 पूनम यादय द्वारा अपने विचार व्यक्त किये गये। इस कार्यक्रम के अवसर पर समस्त अधिकारियों द्वारा उपस्थित महिलाओं को स्वच्छता के प्रति जानकारी देते हुए कहा कि खुले में शौच से मुक्त होने पर बल देते हुए कहा कि अपने-अपने घरो में शौचालय का उपयोग करें जिससे समाज में रहने वाले लोगों का जीवन स्वस्थ्य एवं स्वच्छ हो सके। नारी शसक्तीकरण अभियान कार्यक्रम का संचालन जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी/प्र0 जिला सूचना अधिकारी आशुतोष पाण्डेय द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उपरोक्त के अतिरिक्त क्षेत्राधिकारी सदर दिलीप कुमार सिंह, उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 डी0के0चौधरी, जिला गन्ना अधिकारी मंजू सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी सतीश चन्द्र, तहसीलदार नौगढ़ एस0के0ओझा, तथा अन्य अधिकरियों, कर्मचारियों, महिलाओं आदि की उपस्थिति रही।

No comments:
Post a Comment