हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Friday, November 23, 2018

कार्तिक पूर्णिमा पर होने वाले पवित्र स्नान शुक्रवार की सुबह तीन बजे से हुआ शुरू


कार्तिक पूर्णिमा पर पवित्र स्नान को शुक्रवार की शुबह तीन सुबह से शुरू हो गयी

 भारत भारी स्थित पवित्र सरोवर मैं स्नान कर पूजा अर्चना किये। इन स्थानों पर शुक्रवार की भोर में श्रद्धालुओं द्वारा डुबकी लगाई ।

कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर पौराणिक स्थल भारत भारी में लगे एतिहासिक मेले मे  दूर-दराज से आए आकर्षक झूले, थियेटर जहां लगे है वहीं करतब दिखाने के लिए मौत का कुंआ आकर्षण का केंद्र बना हुआ है । बच्चों एवं नागरिकों को पवित्र सरोवर के सैर के लिए स्टीमर से लोग सैर कर रहे  हैं। विशेष खाजे की दुकानों के अलावा विभिन्न सामग्रियों की तमाम दुकानें सजी हैं।प्रशासन के तरफ से मुकम्मल
 मेला की देखरेख प्रशासन कर रहा है ।इसके मद्देनजर आज सुबह से ही व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त नजर आयी। मेले की व्यवस्था देख रहे रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया हमारी तरफ से पूरी व्यवस्था सुदृढ़ व चाक चौबंद की जा चुकी है, किसी भी आकस्मिक घटना के लिए अग्निशमन दल भी मोर्चा संभाले हुए हैं। मेला पुलिस चौकी, नियंत्रण कक्ष, खोया-पाया केंद्र स्थापित किए जा चुके हैं।

भारत भारी मेले का उद्घाटन वैसे तो 19 नवंबर को ही हो गया, परंतु यह मेला कार्तिक पूर्णिमा के दिन अपने पूरे उत्कर्ष पर लगा हुआ है। चूंकि इस बार भी मेला की सारी व्यवस्था प्रशासन द्वारा अपने हाथ में ली गई, इसलिए बिन्दु वार की गई है। सुरक्षा को लेकर छह सीसी टीवी कैमरे लगाए गए हैं।पुलिस व्यवस्था
विगत वर्षों की तुलना में व्यवस्था में लगे सुरक्षा कर्मियों की संख्या में कमी देखी गयी है। पिछले वर्ष डेढ़ सेक्शन पी.एस.सी की अतिरिक्त व्यवस्था थी, जबकि इस वर्ष उनकी आमद नहीं हो सकी है, साथ ही पुलिस बल की संख्या भी अपेक्षाकृत कम है। अभी तीन वर्ष पहले ही मेले में चाकू बाजी की घटना हुई थी, जिसमें एक की मृत्यु हुई थी व दो काफी गंभीर हो गए थे। बावजूद इसके फोर्स मांग के अनुरूप नहीं पहुंची है, ऐसे में मेल में अराजक तत्वों का बोलबाला बढ़ सकता है। अभी तक 6 सब इंस्पेक्टर की जगह मात्र 3, मुख्य आरक्षी/आरक्षी 26 की जगह 2, महिला पुलिस 5 की जगह एक की तैनाती हो सकी है। जबकि टीजी टीम इस बार मिली ही नहीं है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्था भी लचर दिखाई दी। मौके पर एडवोकेट रमेश चंद पांडे, विजय कुमार पांडे, राघव राम पांडे सुख सागर पांडे, आलोक कुमार पांडे ,मन्नान शाही, आदि।

No comments: