जनपद सिद्धार्थनगर के लगायत मोहाना थाना क्षेत्र में स्थापित दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन बड़ी ही धूम धाम से श्रधांलूओ ने किया । भक्तो की भीड़ मा के अंतिम दर्शन के लिए लगी रही । ढोल नागरे बजते रहे क्षेत्र के कूड़ा नदी के तट पर मोहाना घाट पर मूर्तियो का विसर्जन किया गया ।
माता रानी के मूर्ति विसर्जन का जुलूस भक्तों ने पद यात्रा कर निकाला । वहीं अंतिम बिदाई के वक्त माँ के भक्तों के आंखो में आंसू निकल आए । क्षेत्र के सिकरी बाजार से मूर्ति विसर्जन शान्ति रूप से स्थानीय प्रशासन एवं समाजसेवी अरविन्द कुमार पाण्डेय दिन ढलने से पूर्व कराया ।
मोहाना चौराहा एवं बर्डपुर बाजार की मूर्तियो का विसर्जन देर रात्रि 2:30 बजे तक किया ।
स्थानीय प्रशासन मोहानाथानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव , एस.आई.अजय कुमार यादव , एस.आई.लाल जी, एस.आई.सूर्यपाल सोनकर, एस.आई.अवधेशसिंह, समेत समस्त पुलिस बल को लेकर पैदल प्रभातफेरी कर शन्तिपूर्ण तरीके से मूर्ति विसर्जन करवाए ।


