हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Sunday, January 25, 2026

गणतंत्र दिवस पूर्व 43वीं वाहिनी एसएसबी ने ‘संडे ऑन साइकिल’ रैली से दिया फिट इंडिया का संदेश

 सिद्धार्थनगर।

SSB 

गणतंत्र दिवस के अवसर पर फिट इंडिया अभियान को मजबूती देने के उद्देश्य से 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, सिद्धार्थनगर द्वारा रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल’ थीम के अंतर्गत भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दिनांक 25 जनवरी 2026 को वाहिनी मुख्यालय सहित अधीनस्थ सभी सीमा चौकियों पर एक साथ आयोजित हुआ।

कार्यक्रम का उद्देश्य बल कार्मिकों एवं आमजन को नियमित शारीरिक गतिविधियों के प्रति जागरूक करना था। सीमावर्ती क्षेत्रों में तैनात जवानों के लिए शारीरिक एवं मानसिक फिटनेस अत्यंत आवश्यक होती है, ऐसे में नियमित व्यायाम, योग एवं खेल गतिविधियाँ कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ तनाव को भी कम करती हैं।

सीमा चौकी कोटिया में आयोजित साइकिल रैली का नेतृत्व 43वीं वाहिनी के कमांडेंट श्री उज्जल दत्ता ने किया। रैली में एसएसबी कार्मिकों के साथ स्थानीय पुलिस बल तथा स्कूली छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। रैली के माध्यम से आम लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संदेश दिया गया।

वहीं, वाहिनी मुख्यालय में साइकिल रैली के साथ-साथ योग, जुंबा एवं स्किपिंग रोप जैसे फिटनेस कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें अधिकारियों एवं जवानों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम के माध्यम से “फिटनेस की डोज – एक घंटा रोज” के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया गया।

No comments: