प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री समेत कई राज्य के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर घटना पर दुखः जताया
दो ट्रेनों के आ जाने से ट्रैक पर खड़े लोगों में भगदड़ मच गई।
अमृतसर के जौड़ा फाटक में ये हादसा उस समय हुआ, जब ट्रैक के पास रावण का पुतला जलाया जा रहा था. हावड़ा मेल और एक डीएमयू ट्रेन के एकाएक आने से ये हादसा हुआ
पंजाब के अमृतसर में एक बड़ा ट्रेन हादसा हुआ है। अमृतसर के जौड़ा फाटक में ये हादसा उस समय हुआ, जब ट्रैक के पास रावण का पुतला जलाया जा रहा था। हावड़ा मेल और एक डीएमयू ट्रेन के एकाएक आने से ये हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, इस हादसे में 50 लोगों के मारे जाने की खबर है। कहा जा रहा है कि लोग ट्रैक पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे। उसी समय ट्रेन आ गई, लोग ट्रेन से बचने के लिए दूसरी तरफ गए, लेकिन उसी दौरान उस ट्रैक पर भी ट्रेन आ गई। हादसे पर दुख जताते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने हादसे में मारे गए मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपए का मुआवजा देने का ऐलान किया है।
स्थानीय प्रशासन की लापरवाही से घटना घटी
मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि इस यह हादसा प्रशासन और दशहरा समिति के गलतियों का नतीजा है। जब ट्रेन आ रही थी, तब ट्रेन को हॉर्न बजाना चाहिए था। लोगों को अलार्म के जरिए ट्रेन के बारे बताया जाना चाहिए था। इससे लोग बच सकते थे। लोगों ने बताया कि प्रशासन को सुनिश्चित करना चाहिए था कि ट्रेन यहां पर धीमी हो जाए। कहा जा रहा है कि रावण दहन के कारण ट्रैक पूरी तरह से लोगों से भरा हुआ था। इसी दौरान ट्रेन आ गई। ट्रैन के चपेट में आने से मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। घायलों को अस्पताल ले जाया जा रहा है। अमृतसर के पास जौड़ा बाजार में हुए हादसे के बाद लोग डर गए हैं।
पंजाब के मुख्यमन्त्री कैप्टन अमरिंदर सिंह सुबह लेगें घटना की जायजा
चश्मदीदों का कहना है कि रावण दहन के समय वहां भीड़ काफी थी। इसी दौरान ट्रैक पर ट्रेन आ गई.। लोग बंद गेट की तरफ भागे, लेकिन तभी दूसरे ट्रैक पर डीएमयू ट्रेन आ गई। माना जा रहा है कि पटाखों की तेज आवाज में लोग ट्रेन के आने की खबर नहीं सुन सके। मौके पर रेलवे के आलाअधिकारी पहुंच चुके हैं। घटनास्थल पर बचाव कार्य जारी है. घायलों को एंबुलेस के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह ट्रेन पठानकोट से अमृतसर जा रही थी।
मौके पर बचाव राहत की टीम पहुंची कुछ देर में रेल राज्य मंत्री मनोज पहुँच रहे हैं घटना स्थल पर
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव का कहना है कि हम फिलहाल मौत का सही आंकड़ा नहीं बता सकते, लेकिन ये मृतकों की संख्या 50 से 60 तक हो सकती है।
अमृतसर के पुलिस कमिश्नर एसएस श्रीवास्तव का कहना है कि हम फिलहाल मौत का सही आंकड़ा नहीं बता सकते, लेकिन ये मृतकों की संख्या 50 से 60 तक हो सकती है।
चश्मदीदों का कहना है कि लोग ट्रेक पर खड़े होकर रावण दहन देख रहे थे। इसी दौरान दोनों ट्रैक पर ट्रेन आने से लोगों में भगदड़ मच गई। इसी कारण इस हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। कहा जा रहा है कि इस कार्यक्रम को स्थानीय पार्षद ने आयोजित किया था। इसमें पंजाब के मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पत्नी नवजोत कौर भी आई हुई थीं। हालांकि कहा जा रहा है कि हादसे के बाद वह वहां से चली गईं। उत्तर रेलवे के CPRO ने बताया कि यह हादसा अमृतसर के मनावाला में गेट नंबर 27 बी/डब्ल्यू पर हुआ है। घटनास्थल पर दशहरा की वजह से लोगों की काफी भीड़ मौजूद थी। जब यह हादसा हुआ तो डीएमयू ट्रेन नंबर 74943 गुजर रही थी. इसी दौरान लोग गेट नंबर 27 की तरफ भागने लगे।

