हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, October 4, 2018

लूटे गए रुपए के साथ दो अभियुक्त चढ़े पुलिस के हत्थे

जनपद बलरामपुर के अंतर्गत   दिनांक 3 अक्टूबर 2018 को वादी मोहम्मद हारून पुत्र वसीर निवासी ग्राम जैतापुर थाना गौरा चौराहा जनपद बलरामपुर रात 9.30 बजे अपनी दुकान बंद करके अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहे थे कि सी0एम0एस0 स्कूल के पास वादी उपरोक्त को 01 मोटरसाइकिल सवार 04 लोगों ने ओवरटेक करके रोक लिया तथा वादी का मोबाइल रेडमी नोट 5 एक अदद व सैमसंग का फोन 1अदद , ₹18000 नगद पैन कार्ड, निर्वाचन कार्ड तथा आधार कार्ड छीन लिया ।आवेदक मोहम्मद हारून उपरोक्त द्वारा हल्ला गुहार करने पर दोनों लोग बलरामपुर की तरफ भागने लगे गौरा चौराहा की तरफ से उप निरीक्षक संदीप यादव तथा उप निरीक्षक रामकिशन आ रहे थे जिनको देखकर वे शेखा व सदवापुर गांव के बीच गन्ने के खेत में छुप गए । इसी बीच पुलिस कर्मियों द्वारा घेराबंदी करते हुए स्थानीय नागरिकों की मदद से कभी देर खोजने के बाद गन्ने के खेत से उक्त दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया तथा उनके पास से लूट गया सामान बरामद हुआ अभियुक्तों ने बताया कि बाकी का पैसा हमारा सहयोगी लेकर भाग गया। गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों का धारा 392/ 411 आईपीसी के तहत चालान माननीय न्यायालय किया जा रहा है तथा अन्य सहयोगी की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किए जा रहे हैं।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त गणों का विवरण
अतीक उर्फ आबाद पुत्र प्रसाद निवासी चौक बाजार थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर मोहम्मद साहेब आलम खान उर्फ मोदी पुत्र एहसान आलम निवासी पुरैनिया तालाब थाना कोतवाली नगर जनपद बलरामपुर बरामदगी का विवरण₹5000 नगद आवेदक का आधार कार्ड व निर्वाचन कार्ड ,पल्सर मोटरसाइकिल 01 अदद गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का विवरण,उप निरीक्षक संदीप कुमार उप निरीक्षक रामकिशुन यादव ,आरक्षी बलजीत यादव,आरक्षी तालीमुद्दीन खान।।