हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, October 4, 2018

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी के आगमन को लेकर अधिकारी तैयारियों में जुटे

सत्येन्द्र उपाध्याय सिद्धार्थनगर
उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या, केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी के आगमन को लेकर अधिकारी तैयारियों में जुट गए हैं। बुधवार को वीरेंद्र ग्रामीण स्टेडियम छतहरी में निर्धारित कार्यक्रम स्थल का एएसपी मुन्नालाल, एसडीएम अनिल कुमार, एसओ रणधीर कुमार मिश्रा, हियुवा नेता सुभाष गुप्ता, भाजपा नेत्री साधना चौधरी, अधिशाषी अभियंता एमएल वर्मा, एई आरपी श्रीवास्तव, जेई यादवेंद्र यादव व राणा सिंह ने स्थल का मौका मुआयना किया। अधिकारियों द्वारा कार्यक्रम स्थल का चयन होने के साथ ही मंत्रियों के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, मंचस्थल, हेलीपैड स्थल एवं कार्यकर्ताओं व आमजनता के बैठने को लेकर व्यवस्था को चाक चौबंद कराने का निर्देश एएसपी व एसडीएम ने जिम्मेदारों को दिया। एएसपी ने कहा कि केंद्रीय मंत्री व डिप्टी सीएम के कार्यक्रम को लेकर व्यापक सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम कार्यक्रम स्थल पर रहेगा। इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है। एसडीएम अनिल कुमार ने कहा कि मंत्री के संभावित कार्यक्रम को लेकर तैयारी की जा रही है।