जनपद बलरामपुर के अंतर्गत उतरौला में आज दिनांक 3 अक्टूबर 2018 को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री राजेश कुमार के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री शैलेंद्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में आगामी त्यौहार शारदीय नवरात्री के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी उतरौला मनोज कुमार यादव द्वारा पुलिस चौकी श्रीदत्तगंज में प्रभारी निरीक्षक उतरौला संतोष कुमार तथा चौकी प्रभारी श्रीदत्तगंज शशिकांत पांडे तथा क्षेत्र की सम्मानित जनता एवं पत्रकार बंधुओं के साथ त्यौहार को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने हेतु पीस कमेटी की मीटिंग की गई तथा जनता की समस्याओं को सुना गया एवम समस्याओं के निवारण हेतु संबंधित को आदेशित किया गया।

