हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, September 6, 2018

गाडी में रखी मृतक अब्दुल रज्जाक की लाश तथा आटो में बैठे घायल अब्दुल रहमान

सिद्धार्थनगर जिले के इटवा क्षेत्र में गुरूवार की सुबह कुछ मनबढ़ों ने अपने पडोसी के घर चढ़कर लोहे की राड़ और धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गयी। दूसरे को गम्भीर चोटें लगी। मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के ग्राम सहियापुर का है।
जानकारी के अनुसार ग्राम सहियापुर निवासी चालीस वर्षीय अब्दुल रहमान के लिए गुरूवार की सुबह एक काले दिन में बदल गयी। कुछ मनबढ़ पड़ोसियों के हमले में उनको गम्भीर चोटें आयी। उनके भाई की जान चली गयी।

अब्दुल रहमान पुत्र मो. हनीफ के अनुसार सुबह सात बजे के लगभग मैं अपने कपडे के दुकान पर बैठा था। अचानक पड़ोस के शमशाद पुत्र मकबूल तथा फैजान व रिजवान पुत्रगण शमशाद लोहे की राड़ और धारदार हथियार रामपुरी चाकू लेकर आ धमके और मारपीट शुरू कर दिया।

जिसमें मुझे और मेरे भाई साठ वर्षीय अब्दुल रज्जाक पुत्र मो. हनीफ को गम्भीर चोटें लगी। मेरी पत्नी जन्नत खातून को चोटें लगी। भागते समय बीस हजार नकद व एक मोबाल भी वह लोग अपने साथ ले गये।

अब्दुल रज्जाक को इलाज के लिए डुमरियागंज ले जाया गया। वहां से रेफर होने के बाद बेंवा अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गयी।

घटना का कारण मामूली कहा सुनी बताया जा रहा है। घायल अब्दुल रहमान के अनुसार बुधवार को इटवा में शमशाद ने कहा कि तुमने अपने बाप की रोटी उधार लेकर किया है। इसी बात पर कहा सुनी हो गयी थी।

हशमत अली पुत्र अब्दुल रहमान ने स्थानीय थाने पर तहरीर देकर कार्यवाही की मांग किया है।

 इस सम्बंध में थाना अध्यक्ष इटवा अखिलानन्द उपाध्याय ने बताया कि लाश को पीएम के लिए भेज दिया गया है। मुकदमा पंजीकृत कर तीन लोग शमशाद, फैजान व रिजवान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

No comments: