हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, September 6, 2018

पुलिस ने 10000 ईनामी अभियुक्त को गिरफ्तार किया

SCI24NEWS समीक्षा क्राईम इण्डिया24न्यूज़ sci24news समीक्षा क्राईम इण्डिया 24न्यूज़
  श्री शलभ माथुर (आई0पी0एस0) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर  द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर पूर्ण रूपेण अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाये जा रहे सघन अभियान के दौरान दिनांक 31.08.2018 को रात्रि 03.00 बजे ओमकार नगर महुआतर सिक्टौर थाना चिलुआताल गोरखपुर की पीड़िता को जबरदस्ती प्रेम संबंध बनाने के लिए मजबूर करने पर पीड़िता द्वारा तैयार न होने पर अभियुक्त कमलेश शर्मा पुत्र नेम शर्मा निवासी पैकोली थाना हाटा कुशीनगर द्वारा पीड़िता पर सोते समय मिट्टी का तेल डालकर आग लगाकर उसकी हत्या करने का प्रयास किया गया, जिसके संबंध में थाना चिलुआताल पर पीड़िता की मां के द्वारा मु0अ0सं0 392/18 धारा 307 भादवि बनाम अज्ञात का अभियोग पंजीकृत कराया गया। घटना स्थल पर मिले मोबाइल के सर्विलांस की मदद से तथा अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस द्वारा अभियुक्त कमलेश शर्मा उपरोक्त का नाम प्रकाश में लाया गया। पीड़िता की स्थिति में सुधार होने पर उसके द्वारा भी उक्त जघन्य घटना में उक्त कमलेश शर्मा का नाम बताया गया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु कई टीमों को लगाया गया, किन्तु पुलिस की कार्यवाही से बचने के लिए अभियुक्त बार-बार स्थान बदल रहा था। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर द्वारा 10,000/- रूपया का पुरस्कार भी घोषित किया गया था। दिनांक 06.09.2018 को श्रीमान् वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर श्री शलभ माथुर महोदय के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण उत्तरी श्री रोहित सिंह सजवाण के निर्देशन में क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज के मार्ग निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक चिलुआताल श्री राजू सिंह के द्वारा हमराहीयान के मदद से स्पोर्टस कालेज चौराहे से 10,000/- रूपये से पुरस्कार घोषित शाति अपराधी कमलेश शर्मा पुत्र नेम शर्मा निवासी पैकोली थाना हाटा कुशीनगर को मुखबिर की सूचना पर करीब 13.10 बजे गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त से पूछताछ करने पर पता चला कि पीड़िता और अभियुक्त एक-दूसरे से लगभग 02 माह पूर्व से परिचित थे। अभियुक्त और पीड़िता एक-दूसरे से फोन से वार्ता करते थे। अभियुक्त के द्वारा पीड़िता को 5500/- रूपये और 01 अदद मोबाइल फोन दिया गया था। अभियुक्त को यह पता चलने पर कि पीड़िता अन्य लड़को से भी वार्ता करती है, अभियुक्त के द्वारा अपना फोन मंगा कर उसका सिम नष्ट कर दिया गया, किन्तु अभियुक्त फिर भी पीड़िता से बात करने का दबाव और शादी करने की इच्छा जाहिर कर चुका था। अभियुक्त के द्वारा अपने दिये गये पैसे भी बार-बार मांगे जा रहे थे। वादिनी के द्वारा मना करने पर अभियुक्त के द्वारा दिनांक 31.08.2018 की सुबह उसके गांव जाकर लगभग 03.00 बजे पीड़िता के घर के रोशनदान से उसके उपर कैरोसिन का तेल छिड़क कर आग लगाकर हत्या का प्रयास किया गया।

*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः-* कमलेश शर्मा पुत्र नेम शर्मा निवासी पैकोली थाना हाटा जनपद कुशीनगर

*गिरफ्तारी का स्थान व समयः-* स्पोर्टस कालेज चौराहा। दिनांक 06.09.2018 को समय 13.10 बजे।

गिरफ्तारी टीम के सदस्यों का नामः-
1- श्री राजू सिंह प्रभारी निरीक्षक चिलुआताल गोरखपुर।
2- श्री एसएन सिंह एसएसआई थाना चिलुआताल, गोरखपुर।
3- उ0नि0 श्री नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव थाना चिलुआताल गोरखपुर।
4- कान्स0 आलोक रंजन थाना चिलुआताल, गोरखपुर।
5- कान्स0 दीनदयाल, थाना चिलुआताल गोरखपुर।

No comments: