
भारत के सुप्रसिद्ध गायक कुमार सानु का भैरहवा के गौतमबुद्ध
whatsapp par full dp kaise lagaye
विमानस्थल पर प्रदेश नम्बर 5 के प्रदेशसभा सदस्य सन्तोष कुमार पाण्डेय ने भव्य स्वागत् किया। इसके बाद भगवान बुद्ध की जन्मस्थली लुंबनी गए और माया देवी मंदिर का दर्शन किया। दर्शन करने के बाद उन्होंने लुंबिनी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि विश्व में शांति के अग्रदूत महात्मा गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुंबिनी का पूरे विश्व में घूमकर प्रचार प्रसार करूंगा।
लुम्बिनी भ्रमण मेरा ऐतिहासिक भ्रमण है। भारत में पहुँच कर सबसे एक बार लुम्बिनी भ्रमण करने प्रार्थना करूँगा। रुपन्देही के तिलोत्तमा नगरपालिका मणिग्राम स्थित ड्रीमलैंड रिर्सोट में आज 21 सिप्तम्बर दिन (शुक्रबार) की शाम को एक कार्यक्रम के सिलसिल में वह यहां वह पहुंचे है। उन्होंनें पत्रकारो से बातचीत में यह भी कहां की मेरा लुम्बिनी आने का मेरा दो उद्धेश्य है । १. शान्ति का सन्देश फैलाना भगवान गौतमबुद्ध जन्मस्थल लुम्बिनी भ्रमण करना उन्होंने ने अपने संगीत प्रेमियो को नेपाली गीत भी सुनाउंगा ।
गायक सानु ने बताया की मैंने संसार के बहुत देशो का भ्रमण किया पर मुझे सबसे मनपसन्द और प्यारा देश नेपाल लगा।
नेपाली लोगो का आत्मीय भावना, पारिवारिक वातावरण, संस्कृति लगायत बहुत कुछ मुझे प्रभावित करता है।
प्रदेश नम्बर 5 के प्रदेशसभा सदस्य सन्तोष कुमार पाण्डेय ने कहा की सुप्रसिद्ध गायक कुमार शानु के आगमन पर लुम्बिनीवासी और समग्र प्रदेश नम्बर 5 के लिए गर्व की बात है की भारत के सुप्रसिद्ध गायक कुमार शानु का लुम्बनी में आगमन हुआ । उन्होंने ऐ भी कहां की आने वाले गीत में गौतमबुद्ध के विषयवस्तु को समेट कर पर्यटकीय क्षेत्र को विकास की लाइन जोड़ कर गाने का आग्रह किया। उन्होंने अभी कहां की बुद्धजन्मस्थल लुम्बिनी को अन्तर्राष्ट्रियस्तर में प्रचार–प्रसार करने के उद्देश्य से रुपन्देही में भारत के सुप्रसिद्ध गायक कुमार शानु आज शुक्रबार एकल साँझ आयोजन करेंगे ।


No comments:
Post a Comment