हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Friday, August 17, 2018

जश्न ए आजादी के दीन राष्ट्रगान का विरोध करने वाले तीनों मौलाना गिरफ्तार

जश्न ए आजादी के दीन राष्ट्रगान का विरोध करने वाले तीनों मौलाना गिरफ्तार 
जनपद महराजगंज के कोल्हुयी थानाक्षेत्र के ग्राम बडगो, टोला मंगलडीह  में स्थिति मदरसा अरबिया अहले सुन्नत तैबा गर्ल्स कालेज मदरसा पर स्वतन्त्रता दिवस के दिन तिरंग फहराये जाने के पश्चात मौलानाओ ने तिरंगे को सलामी देने व राष्ट्रगान गाने से मना कर दिया था जिसको लेकर एक शिक्षक से विवाद हो गया था , उसी बीच किसी व्यक्ति ने वीडियो बनाकर शोशल मीडीया पर वाइरल कर दिया । वीडियो वाइरल होता रहा पर स्थानीय पुलिस कुछ भी नहीं कर सकी । जब इसकी जानकारी हियुवा के जिलाध्यक्ष शेषविजय सिंह को हुयी तो उन्होंने पुलिसधिक्षक समेत उच्च अधिकारियों को अवगत कराया और तब जाकर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कोल्हुयी थाना पुलिस रात 9 बजे पहुंचकर तीनों मौलानाओं को गिरफ्तार किया।  इन मौलानाओं का नाम - जुनैद अंसारी पुत्र मो .हुसैन निवासी ग्राम बडगो टोला मंगलडीह थाना कोल्हुई । निजाम पुत्र अब्दुल वहीद निवासी मिठौरा बाजार थाना निचलौल । अजलूर रहमान पुत्र इशहाक अली निवासी मेघली खुर्द थाना निचलौल है । 
थानाध्यक्ष कोल्हुई ने बताया कि इनके खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज जेल भेजा जा रहा है । 

No comments: