हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, August 15, 2018

मोहानाथानाध्यक्ष आलोक कुमार श्रीवास्तव ने इण्टर कालेज में किया झण्डारोहण एवं बच्चों को 100 नम्बर के बारे में दी जानकारी


SCI24NEWS समीक्षा क्राईम इण्डिया24न्यूज़ sci24news समीक्षा क्राईम इण्डिया 24न्यूज़
स्वतंत्रता दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया गया 
 सिद्धार्थनगर जिले के नौगढ ब्लाक के मोहानाथाना क्षेत्र के चौधरी विद्या देवी इण्टर कालेज  नेउरा कोठी रोड ,शिवपतिनगर ,सिद्धार्थनगर के प्रांगण में विगत वर्षों की भाँति इस वर्ष भी स्वतन्त्रता दिवस हर्षौल्लास के साथ मनाया गया ।
कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि मोहानाथानाध्यक्ष श्री
आलोक कुमार श्रीवास्तव  एवं और प्रधानाचार्य श्री नूर मुहम्मद के द्वारा ध्वजारोहड कर शुभारम्भ किया गया ,तत्पश्चात बच्चों द्वारा राष्ट्रगान किया गया । उसके बाद मोहानाथानाध्यक्ष ने  बच्चों और अभिभावक एवं शिक्षकों को सम्बोधित कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दिये और छात्र छात्राओं को 100 नम्बर एवं महिला हेल्प लाइन नम्बर के बारे में जानकारी दी गयी । उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई दिक्कत होने पर तत्काल 100 नम्बर पर सूचना दें और किसी कारण 100 नम्बर पर फोन न लग पाने पर थाना के सीयूजी नम्बर पर सूचना दें । उन्होंने कहा कि आज सभी बच्चे अपने अभिभावक से एक एक वृक्ष मंगाकर जरूर पौधरोपण करें ।उसके बाद पुनः बच्चों द्वारा  सरस्वती वंदना,अतिथियों के स्वागतगीत देशभक्ति गीत, लोकगीत एवं नाटक का मंचन किया गया । बच्चों द्वारा स्वच्छता के प्रति उपस्थिति अभिभावकों को जानकारी भी दी गयी ॥
कार्यक्रम का समापन सिद्धार्थ विश्वविद्यालय के छात्र नेता  प्रदीप मौर्या एवं प्रधानाचार्य नूर मोहम्मद  ने बच्चों में पुरस्कार वितरण कर किया ।  कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष के साथ एस.आई.रामभवन पासवान, दिनेश यादव  एवं विद्यालय परिवार से अखिलेश चौधरी, आमिर हाशमी,राजेश कन्नौजिया पांडे जी , बृजेश सिंह , समेत क्षेत्र के दर्जनों  अभिभावक भी मौजूद रहे ॥

मोहानाथानाक्षेत्र के विभिन्न विद्यालय में झण्डारोहण एवं वृक्षारोपण किया गया 
क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालयमोहानागंज में झण्डारोहण के बाद वृक्षारोपण करते हुए अखिलेश तिवारी , रामवतार यादव एवं  विद्यालय के अध्यापकगण एवं क्षेत्रीय लोग 

अचीवर्स सेन्ट्रल एकेडमी मोहाना चौक सिद्धार्थनगर में प्रबंधक अब्दुल मोतीन खान एवं प्रधानाध्यापक राहुल पाण्डेय के नेतृत्व में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । 

नौगढ़ ब्लाक के नेशनल पब्लिक स्कूल मोहाना चौक में मोहम्मद तारीक एवं  बबलू भाई के नेतृत्व में जश्न ए आजादी का त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । 
 प्राथमिक विद्यालय कंचनपुर , प्राथमिक विद्यालय रामपुर, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शिवपतिनगर , प्राथमिक विद्यालय खलीलपुर, जनपद सिद्धार्थनगर में  समेत सभी विद्यालयों पर जश्न ए आजादी हर्षोल्लास के साथ मनाया गया । 


No comments: