हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, July 11, 2018

बढ़नी रेलवे क्रसिंग पर ओवरव्रिज बनाने की मांग

बढ़नी सिद्धार्थनगर 
भारत से नेपाल जाने वाली अंतराष्ट्रीय मार्ग बढ़नी रेलवे क्रासिंग पर ट्रेनों का आवागमन से थम जाता है वाहनों के पहिया ,जिससे लोगो को घण्टो जूझना पड़ता है । उक्त मार्ग नेपाल से जुड़ने के कारण सैकड़ों वाहनों का आवागमन हमेशा बना रहता है। गोरखपुर वाया बढ़नी -  गोंडा रुट पर हमसफ़र ,लोक मान्यतिलक ,बांद्रा ,पनवेल ,लखनऊ ,दिल्ली व पैसेंजर दर्जनों  ट्रेनों की आवा-जाही रहती है। क्रासिंग  बंद होने के कारण वाहनों की लम्बी कतार लग जाती है । स्कूली बच्चों, मरीजों व अन्य लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। नेपाल में सीमेंट फैक्ट्री होने के कारण मध्यप्रदेश से ट्रको में राखी लादकर नेपाल पहुचाया जाता तो वही बलरामपुर तुलसीपुर से किलिंकर लादकर प्रतिदिन सैकड़ो ट्रक बढ़नी के रास्ते नेपाल जाती है ऐसे में ट्रेनों के आवागमन से रेलवे क्रासिंग बंद हो जाने से वाहनों की लम्बी कतार लग जाती है ।और क्रासिंग पर गेट खुलने के बाद लोगों को घंटो सघर्ष करना पड़ता है। यह संघर्ष प्रतिदिन को देखने को मिलता है । जिससे नेपाल से भारत या भारत से नेपाल के वाहनों की पाहिया जाम में घण्टो रुक जाती है ।बुधवार को पड़ताल के दौरान लोगों ने अपनी पीड़ा बयां की बढ़नी बाजार निवासी अनुराग  ने बताया कि बढ़नी रुट पर ट्रेनों के चलने से  रेलवे क्रासिंग बंद रहती जिससे आवागमन के लिये घंटों खडे होकर इंतजार करना पडता है। रेलवे को एक ओवर ब्रिज बनवाना चाहिए। मुजहना के ग्राम प्रधान बेचन यादव  ने बताया कि बढ़नी स्टेशन से जब डाउन या अप ट्रेन पास होती तबी बढ़नी क्रासिंग बंद कर दी जाती है। इससे दोनों तरफ दो पहिया-चार पहिया वाहनों की लंबी कतार लग जाती है
नगर पंचायत पूर्व चैयरमेन प्रत्याशी सुनील अग्रहरि ने बताया कि  रेलवे फाटक बंद होने से सबसे ज्यादा परेशानी उन मरीजों को होती है जिन्हें शीतलहरी के मौसम में सीएचसी या प्राइवेट डॉक्टरों को दिखाना होता है। कृष्णानगर नेपाल निवासी बड़े पप्पू का कहना है कि दिनप्रतिदिन ट्रेनों की आवागमन बढ़ने से जाम की समास्या और विकराल होगी पहले से अगर ओवरब्रिज का निर्माण रेलवे द्वारा नही किया जायेगा तो लोगो को घण्टो जाम में झेलना पड़ेगा । बढ़नी कस्बे के  मोहम्मद इब्राहिम ने बताया कस्बे में बाई पास न होने के कारण एक ही  मार्ग पर छोटी बड़ी वाहनों के चलने से रोड पर काफी  ट्राफिक होता है ऐसे में ट्रेनों के समय पर गेट बंद हो जाने से दोनों तरफ लाइन लग जाती है जिससे जाम की समास्या काफी गम्भीर हो जाती है।कस्बे व क्षेत्र के अलोक कुमार सहित दर्जनों लोगो ने बताया जाम से निजात पाने के लिये क्रासिंग पर ओवरब्रिज बनने से जाम की समास्या से छुटकारा मिल सकती है । क्योकि नेपाल जाने वाली रोड पर रोडवेजस्टैंड  ,रेलवे स्टेशन व प्राइवेट बसे होने से व रोड काफी बिजी रहता है ।ऐसे में रेलवे का गेट बंद हो जाने से गेट पर वाहनों की भीड़ लग जाती है जिससे पैदल चलना मुश्किल हो जाता है ।

No comments: