हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, July 23, 2018

यमुना में मिली दो लड़कियों के शवांे की हुई पहचान, करेली में गुमशुदगी दर्ज

सत्येन्द्र उपाध्याय की रिपोर्ट
इलाहाबाद । नगर के कीडगंज थाना क्षेत्र में स्थित नये यमुना पुल के नीचे रविवार की सुबह नदी में पायी गई दोनो लड़कियों के शव की रविवार देर शाम पहचान कर ली गई। दोनो की गुमशुदगी का मामला करेली थाने में शनिवार की रात दर्ज कराया गया था।
    शहर के करेली थाना क्षेत्र के साठ फिट रोड पर किराये का कमरा लेकर दोनों का परिवार एक ही गृहस्वामी के यहां रहता है। 17 वर्षीय नेहा पुत्री फैयाजुल हसन दो बहनों में बड़ी थी। घर पर उसकी मां शहनाज बानू व उसका एक भाई एवं दोनों बहने रहते है। उसके पिता सऊदी में प्राइवेट नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि नेहा और पड़ोसी किराये दार मुमताज अंसारी की 14 वर्षीय बेटी इकरा अंसारी एक साथ प्रतिदिन घर के पास ही सिलाई काम सीखने के लिए जाती थी। इकरा अंसारी दो बहन व एक भाई मां रिजवाना बेगम के साथ रहती है। उसके पिता शहर में कोई प्राइवेट काम करता है।
     शनिवार की शाम घर से नेहा व इकरा अंसारी घर से बताकर निकली कि सिलाई कला केन्द्र जा रहे है। उसके बाद से दोनों वापस नहीं पहुंची तो परिवार के लोग खोजने लगे। लेकिन देररात तक जब दोनों का कोई पता नहीं चला तो करेली थाने में पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने तत्काल दोनों की गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करके जांच शुरू कर दिया। रविवार की सुबह दोनों का शव नये यमुनापुल के नीचे यमुना में तैरता हुआ मल्लाहों ने देखा तो कीडगंज पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों का शव कब्जे में लेकर, तत्काल पहचान के लिए फोटो लावारिस गु्रप पर डाल दिया और अन्य थानों को भी सूचित कर दिया। रविवार की शाम फोटो वायरल होते ही करेली पुलिस भी सक्रिय हो गई और दोनो लड़कियों के परिजनों से सम्पर्क किया। खबर मिलते ही दोनों के परिजन बदहवास हालत में चीरघर पहुंचे और शव देखकर पहचान किया।
    पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि करेली थाना क्षेत्र से गायब हुई दो लड़कियों के रूप में पहचान हो गई है। लेकिन जबतक अन्त्य परीक्षण न हो जाय, तबतक कुछ कह पाना कठिन है। मामले की जांच जारी है।

No comments: