हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, July 23, 2018

समीक्षा क्राईम इण्डिया 24न्यूज़

तो रेलवे टिकट पर देना होगा अतिरिक्त चार्ज
भारतीय रेलवे के टिकट बुकिंग प्लेटफॉर्म आईआरसीटीसी के अलावा यात्री अगर किसी भी थर्ड पार्टी ऐप या वेबसाइट से रेलवे टिकट बुक करते हैं तो उनके लिए मंहगा पड़ सकता है। यात्री अगर आईआरसीटीसी के आधिकारिक ऐप या वेबसाइट के अलावा कहीं और से रेलवे टिकट बुक करते हैं तो उन्हें अतिरिक्त चार्ज देना होगा।

रिपोर्ट के मुताबिक, अगर यात्री अपना रेलवे टिकट पेटीएम, मोबिक्विक, मेकमायट्रिप, यात्रा और क्लियरट्रिप जैसी थर्ड पार्टी ऐप या वेबसाइट से बुक करते हैं तो उन्हें ज्यादा चार्ज देना होगा। इन थर्ड पार्टी ऐप या वेबसाइट से टिकट बुक करने पर यात्री को रिजर्वेशन टिकट के वास्तविक किराए से 12 रुपये ज्यादा खर्च करने पड़ेंगे। इसके अलावा मोबाइल वॉलेट का इस्तेमाल करके टिकट बुक करने पर भी 12 रुपये ज्यादा खर्च करना होगा।

थर्ड पार्टी ऐप या वेबसाइट से आईआरसीटीसी वार्षिक रख-रखाव शुल्क वसूल करती है। इसके अलावा आईआरसीटीसी, 5 रुपये डिस्प्ले विज्ञापनों के लिए और 15 रुपये कैशबैक आदि का शुल्क भी इन कंपनियों से वसूल करेगी। इसके अलावा अगर इन ऐप या वेबसाइट पर किसी अन्य कंपनी का कोई भी उत्पाद बेचा जाता है तो उससे 25 रुपये प्रति टिकट के हिसाब से वसूला जाएगा। यही कारण है कि ये थर्ड पार्टी ऐप या वेबसाइट इन शुल्कों को यात्री के टिकट में जोड़ कर वसूल करेंगी। जिसकी वजह से इन ऐप्स या वेबसाइट्स से रेलवे टिकट बुक करना यात्रियों के लिए मंहगा हो सकता है।


No comments: