हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, July 3, 2018

पीएम मोदी के मुस्लिम फैन ने 51 मंदिर बनाने के लिए दी जमीन और पैसा

सत्येन्द्र उपाध्याय की रिपोर्ट 
पीएम मोदी के खिलाफ इस बात को प्रचारित किया जा रहा है कि वे मुस्लिमों के हित के लिए काम नहीं कर रहे हैं। उनके कारण हिंदू ताकतें हावी हो रही हैं और मुसलमानों में डर पैदा हो रहा है. इस बात को सिरे से नकारते हुए पीएम मोदी के एक मुस्लिम फैन ने इस बात का एलान किया है कि वह उनकी नीतियों से खुश है और देश में 51 मंदिर बनवाना चाहता है। इसके लिए वह पैसे और जमीन दोनों देने के लिए तैयार है।

इस दरियाद दिल फैन का नाम राशीद नसीम है. राशीद शाइन ग्रुप ऑफ़ कंपनीज के चेयरमैन है. उनका कहना है कि वे साल के अंत तक 21 मंदिरों के निर्माण को पूरा कराने का लक्ष्य रखा है. वहीं, बाकि के 30 मंदिरों का निर्माण अगले साल करने की कोशिश करेंगे।

उन्होंने कहा है कि कुछ मंदिरों का उद्घाटन हिंदुओं के पवित्र सावन महीने में होने जा रहा है. मंदिरों के निर्माण के बारे में राशिद ने कहा कि मंदिरों के निर्माण के पीछे उनकी सोच सिर्फ समाज में सांप्रदायिक विश्वास को बनाए रखने के लिए है.


No comments: