हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Friday, July 13, 2018

एसएसबी कैम्प बढ़नी में 50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने स्थापना दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया

पवन कुमार यादव की रिपोर्ट 
बढ़नी सिद्धार्थनगर
एसएसबी कैम्प बढ़नी में 50वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने स्थापना दिवस हर्षोउल्लास के साथ मनाया । इस दौरान विभिन्न कार्यक्रम हुए । जिसकी अध्यक्षता सौरभ त्रिपाठी भा0 पु0  से महानिरीक्षक सीमांत मुख्यालय लखनऊ ने की ।
समन्वय की बैठक का आयोजन  11 बजे किया गया , जिसमे सौरभ त्रिपाठी भ0 पु0 से की अध्यक्षता में एस एस थापा ao गोरखपुर रमन कुमार श्रीवास्तव कमांडेंट 50वीं वहिनी एसएसबी गौरव कुमार सिंह सहायक कमांडेंट बी समवाय 50वीं वाहिनी एसएसबी एम आर भारती डीएसपी एपीएफ नेपाल सूर्य बहादुर बोगती निरीक्षक नेपाल कृष्णनगर,रामेश्वर यादव चौकी इंचार्ज बढ़नी ,एन के दास सुप्रिटेंडेंट कस्टम,शान्ति भूषण निरीक्षक कस्टम ,पवन बसोयी चौकी इंचार्ज नेपाल पुलिस उपस्थित सभी लोगो की तरफ से जहाँ एक तरफ एसएसबी के बल कर्मियो को स्थापना दिवस की  बधाई दी गयी वही दूसरी तरफ सौरभ त्रिपाठी एव रमन कुमार श्रीवास्तव के द्वारा मिठाई के डिब्बे भेंट कर उपस्थित लोगो को को धन्यवाद ज्ञापन किया गया । इस क्रम में सौरभ त्रिपाठी द्वारा सैनिक सम्मेलन लिया गया ।जिसमे सभी जवानो को बधाई के साथ साथ उनकी समास्याओं के बारे में पूछा गया ।कार्यक्रम का समापन उपस्थित अधिकारियो द्वारा एसएसबी कैम्प बढ़नी में वृक्षारोपण के साथ किया गया ।

No comments: