हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, June 18, 2018

समीक्षा क्राईम इण्डिया 24न्यूज़

सत्येन्द्र उपाध्याय की रिपोर्ट 
सन्तकबीरनगर। अपना दल यस का सदस्यता रथ रविवार को सुबह 10:00 बजे संत कबीर नगर जनपद की सीमा कांटे चौराहे पर पहुंचा जहां पर दल के पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल देव चौधरी की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने रथ का स्वागत किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बौद्ध अरविंद सिंह पटेल ने रथ को हरी झंडी दिखाकर जिले के गांव गांव में भ्रमण करने के लिए रवाना किया।
सदस्यता रथ रविवार को अनिल देव चौधरी के नेतृत्व में भुजैनी,चाईखुर्द, ककरहिया, गरथवलिया, दलेलगंज,मनियरा, जोरवा, चोकहर, उमरी खुर्द आदि गांव का भ्रमण कर लोगों को पार्टी का सदस्य बनाया।
गांव भ्रमण के दौरान प्रदेश कोषाध्यक्ष रामसिंह पटेल ने अपना दल एस की नीतियों पर चर्चा करते हुए कहा कि अपना दल यस की कृषि नीति लागू करके किसानों के अच्छे दिन लाए जा सकते हैं।

चीनी मिल को चीनी संस्थान में बदलकर जहां एक तरफ किसानों की आय बढ़ाई जा सकती है वहीं दूसरी तरफ गन्ने से एथनॉल बनाकर पेट्रोलियम पदार्थों के आयात को घटाया जा सकता है।सदस्यता अभियान के दौरान रथ पर सदस्यता प्रभारी कमलाकांत बर्मा ,ओंकार चौधरी,सूरज पटेल, दीपक सिंह पटेल, बिक्रम चौधरी, रोहित पटेल, मंटू पटेल, हर्षित पटेल, अरबिंद सोनकर ,अतुल पटेल, राधेश्याम पटेल, भवानी प्रसाद पटेल, देवेंद्र पटेल योगेंद्र पटेल, मुनव्वर अली रामभवन पटेल ,कृष्ण कुमार प्रजापति, विजय नारायण यादव आदि मौजूद रहे।

No comments: