शैलेष सोनकर की एक रिपोर्ट
मोहाना थाना में आयोजित की गयी पीस कमेटी
सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना में आज उपजिलाधिकारी सदर श्री राजेश सिंह की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया । क्षेत्र की जनता एवं सम्भ्रान्त व्यक्तियों को सम्बोधित करते हुये उपजिलाधिकारी ने कहा कि हमारे भारतवर्ष देश में बिभिन्न धर्मों के लोग रहते हैं और सभी धर्मो के लोगों को अपने धर्म के अनुसार त्यौहार मनाने का पूर्ण अधिकार है और सभी लोग मिलकर हँसी खुशी से त्यौहार मनायें । जो इसमें खलल डालने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाही की जायेगी।
थाना मोहाना इंस्पेक्टर श्री दिनेशचन्द्र चौधरी ने पीस कमेटी की बैठक की संचालन कर लोगों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ईद उल फितर करीब हैं। इसको शांति पूर्वक मनाने में सभी धर्मो के लोग मिलकर सहयोग करें। क्षेत्र में बाहरी अराजक तत्वों के आने की संभावना बनी रहती है। यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे तो फौरन पुलिस को सूचना दीजिए। त्योहार सकुशल निपटाने में आप सभी सहयोग करे। बैठक में चौकी प्रभारी ककरहवा, चौकी प्रभारी लालपुर एवं एसआई रामभवन, एसआई लाल जी , दिग्विजय सिँह, रामसनेही तथा समस्त स्टाप एवं ग्राम प्रधान और सम्भ्रान्त व्यक्ति उपस्थिति रहे ।

No comments:
Post a Comment