अटल बिहारी वाजपेई से मिलने अस्पताल पहुंचे मोदी
लंबे समय से बीमार चल रहे पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को लोवर रेस्पाइरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन और किडनी संबंधी परेशानी के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया जहां उनका डायलिसिस चल रहा है. उनकी सेहत जानने के लिए पीएम मोदी खुद एम्स पहुंचे.
उनकी हालत स्थिर बनी हुई है.एम्स के सूत्रों ने बताया कि लोवर रेस्पाइरेटरी ट्रैक्ट इंफेक्शन और किडनी संबंधी दिक्कतों के बाद उन्हें भर्ती कराया गया है. वह आईसीयू में हैं और उनका डायलिसिस चल रहा है. एम्स के निदेशक रणदीप गुलेरिया के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम उनकी सेहत का ख्याल रख रही है.
पीएम मोदी ने खुद चिकित्सकों से बात की और निर्देश दिए हैं कि पूर्व प्रधानमंत्री के स्वास्थ्य पर पूरा ब्यौरा समय समय पर उन्हें देते रहें. यदि इलाज में कोई परेशानी आ रही है तो वे सीधे पीएमओ से संपर्क कर सकते हैं.

No comments:
Post a Comment