जनपद बलरामपुर के थाना ललिया की पुलिस ने किया सराहनीय कार्य, हिस्ट्रीशीटर को तमंचे के साथ किया गिरफ्तार
शैलेन्द्र बाबू की रिपोर्ट
पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन तथा अपर पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में जनपद बलरामपुर में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश तथा उन पर प्रभावी नियंत्रण हेतु निरंतर अभियान चलाए जा रहे हैं , जिससे कि जनपद में शांति व्यवस्था बनी रहे । इसी क्रम में दिनांक 9 जून 2018 को उपनिरीक्षक रमेश कुमार थाना ललिया जनपद बलरामपुर अपने हमराहियों के साथ क्षेत्र भ्रमण कर रहे थे कि शिवपुरा से लालपुर की तरफ जाने वाले मार्ग पर एक व्यक्ति जा रहा था जो पुलिस वालों को देखकर भागने लगा शक होने पर पुलिस वालों ने जब दौड़ा कर उसे पकड़ा तथा कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना नाम हरिराम सोनी पुत्र बंशीधर सोनी निवासी शिवपुरा थाना ललिया जनपद बलरामपुर बताया और तलाशी लेने पर उसके पास से 01 तमंचा 12 बोर, 02 जिंदा कारतूस 03 मास्टर चाभी बरामद हुआ। यह अपराधी थाना ललिया में हिस्ट्रीशीटर है तथा उसने स्वयं कबूल किया कि उसके खिलाफ थाना ललिया , कोतवाली उतरौला जनपद बलरामपुर तथा थाना भिनगा, गिलौला जनपद श्रावस्ती व कोतवाली नगर तथा कोतवाली दरगाह जनपद बहराइच में कुल मिलाकर लगभग 15 अभियोग पंजीकृत हैं बरामद अवैध तमंचे तथा जिंदा कारतूस को कब्जा पुलिस में लेकर अभियुक्त का चालान किया जा रहा है ।

No comments:
Post a Comment