पवन यादव की रिपोर्ट
बढ़नी (सिद्धार्थनगर)बिना लाइसेन्स व पंजीकरण के की जा रही है कीटनाशको व बीज की बिक्री ,
किसानो को दुकानदारो द्वारा नही दिया जाता है बिल ।
कानून को ठेगां दिखाकर कस्बे में बिना पंजीकरण व बिना लाईसेन्स के खाद व कीटनाशक की तमाम दुकाने चल रही है ।इन दुकानों पर दुकानदार असली बीज के नाम पर नकली बीज किसानो को देकर उनका शोषण कर रहे है ।अधिकांश दुकान पर मूल्य सूचियाँ भी उपलब्ध नही है और न ही किसानो को बीज कीटनाशक खरीदने पर पर बिल की रशीद दी जाती है ।किसानो के शिकायत के बावजूद विभाग के अधिकारी चूप्पी साधे है ।गौरतलब है की कस्बे में बिना पंजीकरण व बिना लाईसेन्स के नकली बीज ,नकली कीटनाशक दवा की बिक्री की जा रही है ।अधिकांश कस्बे में दुकान दार बीज खरीदने वाले किसानो को बिल की राशीद भी नही दे रहे है ।दुकानों पर मूल्य सूचियां भी नही लगी है दुकानदार मनमाने तरीके से पैसा वसूल कर किसानो का शोषण कर रहे है ।अधिकांश दुकानदार हाइबीर्ड के नाम पर नकली बीज नकली कीटनाशक दवा धोखाधड़ी कर बेचकर किसानो की गाढ़ी कमाई पर डाका डाल रहे है यह नक़ली बीज कीटनाशक किसानो की फसलों पर विपरीत असर डाल रहे है जिससे किसान दोहरी मार झेलने को विवश है ।नकली बीज नकली कीटनाशक के कस्बे में चल रहे कारोबार के सम्बन्ध में किसानो द्वारा कई बार आवाज उठाई गई लेकिन आज तक किसी भी अधिकारी इसके खिलाफ कोई कार्यवाही नही की गयी ।विभाग के अधिकारीयो द्वारा सिर्फ कागजी कोरम पुर्ति कर जिम्मेदारी पूरी कर लेते है ।अगर किसी दुकान पर कार्यवाही की भी जाती है तो सुविधा शुल्क बच निकलता है ।जिसके चलते बीजभंडार बिक्रेता किसानो को बेखौफ हो कर चूना लगाने में लगे है ।

No comments:
Post a Comment