हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Saturday, June 9, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

सत्येन्द्र उपाध्याय की रिपोर्ट 
फैजाबाद में  समाजवादी पार्टी की एक बैठक हनुमत नगर जनौरा काली मंदिर पर हुई। बैठक की मुख्य अतिथि विधान परिषद् सदस्य लीलावती कुशवाहा ने केंद्र और प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि बिजली का २४ घंटा दम भरने वाली सरकार खोखली साबित हो रही है आये दिन बिजली की कटौती एवं कम वोल्टेज की वजह से शहर और देहात के लोग दुखित है अधिकारियो से बात करने पर कुछ न कुछ गुमराह करने का काम करते है जब पूर्व में सपा की सरकार थी तो बिजली की तमाम परियोजनाएं लगायी गयी लेकिन आज उन्ही परियोजनाओं पर सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है बिजली की आँख मिचोली से जनता परेशान है रोजे का पवित्र महीना चलने के बावजूद भी सरकार आँख मिचोली कर रही है श्रीमति लीलावती कुशवाहा ने जोर देकर कहा कि यदि एक हफ्ते के अंदर बिजली व्यवस्था ठीक नहीं किया गया तो जनता के हित को ध्यान में रखते हुए धरना प्रदर्शन आंदोलन करने के लिए महिलाये बाध्य होगी। साथ में सुनरा यादव, सावित्री यादव, आशा मौर्या, शांति यादव, गीता मौर्या, स्नेहलता तिवारी, रानी तिवारी, पुष्पा यादव आदि लोग मौजूद रहे।

No comments: