शैलेष सोनकर की रिपोर्ट
सिद्धार्थनगर जिले के मोहाना थाना क्षेत्र के ककरहवा चौकी की पुलिस मंगलवार को अवैध नेपाली शराब का खेप पकड़ने में सफल रही। मुखबिर से मिली सूचना को आधार बना कर पुलिस नेपाल सीमा से सटे गांव भुजौली के पास मौजूद थी। इसी बीच नेपाल के तरफ से एक व्यक्ति झोले में कुछ सामान लेकर आता दिखा। घात लगाकर बैठी पुलिस ने उक्त व्यक्ति को पकड़ कर झोले की तलाशी ली तो उसमें से 120 शीशी अवैध नेपाली शराब बरामद हुआ। पकड़े गये तस्कर की पहचान राजकुमार जायसवाल पुत्र बैजनाथ निवासी दुल्हाखुर्द थाना मोहाना के रूप में हुई है। बरामद शराब को तस्कर सहित आबकारी एक्ट 60 के तहत चालान कर दिया गया है। टीम में एसआई रामप्रकाश चंद, कॉन्स्टेबल रामअवधेश शामिल रहे।

No comments:
Post a Comment