हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Tuesday, June 19, 2018

समीक्षा क्राईम इण्डिया 24न्यूज़

सत्येन्द्र उपाध्याय की रिपोर्ट 
भीड़ ने गौ हत्या का आरोप लगा कर एक  व्यक्ति को पीट पीट कर मार डाला ।
हापुड़ में तनाव पुलिस बल तैनात

हापुड़ ज़िले के पिलखुआ में कुछ अराजक तत्वों ने गौ हत्या का आरोप लगाते हुए कासिम नामक एक शख्स को पीट-पीट मार डाला ।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए. पुलिस ने पीड़ित के भाई की तहरीर पर 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
वहीं दूसरा शख्स बुरी तरह घायल है. पुलिस ने इस मामले में 25 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है । जिलाधिकारी के निर्देश के बाद गांव में भारी सुरक्षाबल  तैनात कर दिया गया  है ।
घटना पिलखुआ के बछेड़ा खुर्द गांव की है ।बताया जा रहा है कि कासिम के खेत में एक गाय और उसका बछड़ा घुस गया था । जिसे कासिम भगा रहा था, लेकिन इसी दौरान गांव में कुछ लोगों ने गौ हत्या की अफवाह फैला दी और मौके पर पहुंचे दबंगों ने कासिम और उसके साथी को पीट-पीट कर बुरी तरह घायल कर दिया ।क़ासिम को अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान कासिम की मौत हो गई । पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने ही दोनों घायलों को गंभीर हालत में नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया था.. लेकिन कासिम नामक युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई ।
वहीं, समयदीन नाम के युवक का इलाज चल रहा है ।
ग्रामीणों का आरोप है कि करीब आधा दर्जन लोग पड़ोस के गांव से खेतों के रास्‍ते 3 गाय लेकर कटान के लिए जा रहे थे, जैसे ही ये सूचना ग्रामीणों को लगी तो मौके पर ग्रामीणों के पहुंचने के बाद 4 लोग भाग गए जबकि दो लोग वहीं रह गए. जिनके पास से 3 गाय बरामद हुई ।ग्रामीणों ने दोनों की जमकर पिटाई कर डाली, आरोप है कि इसी दौरान पड़ोसी गांव की तरफ से ग्रामीणों पर फायरिंग भी की गई । फिलहाल गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है ।पुलिस घटना की जांच में जुट गई है ।

No comments: