धड़ल्ले से बिक रहे नकली धान के बीज
बढ़नी सिद्धार्थनगर
अधिक उत्पादन का लालच देकर मोटी कमाई करने वाले दुकानदार किसानो को ठगने का काम शुरू कर दिये ।बढ़नी कस्बे समेत क्षेत्र में नकली बीजो की प्राइवेट दुकाने सजने लगी । रंग बिरंगे पैकेटो में सजे धान के बीजो को ख़रीदकर किसान भी लुट रहे है ।शिकायत के बाद भी विभाग के जिम्मेदार चूप्पी साधे है ।खरीफ के बेहन डालने के लिये जून का प्रथम सप्ताह काफी माकूल होता है । मौसम के इसी मिजाज को भाँपते हुए कस्बे से लेकर गाँव के छोटे छोटे चौराहो पर बैगेर लाइसेंस के सैकड़ो दुकाने नकली बीजो से सज गयी है ।दुकानदार हाइब्रिड एव शोधित बीज के नाम पर किसानो को चुना लगाने की सारी तैयारी कर चुके है । अज्ञानता वश किसान भी रंग बिरंगे पैकेटो को देखकर अधिक उत्पादन की लालच में नकली बीजो की तरफ आकर्षित हो रहे है । शिकायत के बाद भी विभाग के जिम्मेदार मौन धारण किये है ।जिससे बैखोफ होकर दुकानदार अपने धंधे को अंजाम दे रहे है ।

No comments:
Post a Comment