हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, June 6, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

सत्येन्द्र उपाध्याय की रिपोर्ट 
पंचायती राज एवं विकास विभाग से जुड़े ग्राम पंचायत विकास अधिकारी एवं ग्राम पंचायत अधिकारी अपनी मांगो को लेकर आज संगठन के दिशा निर्देशो के क्रम में कलम बन्द हड़ताल पर बैठे। ग्राम पंचायत विकास कर्मियो द्वारा अपनी मांगो को लेकर एक लम्बे समय से समय समय पर आंदोलन धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सरकार को प्रेषित किये जाते रहे है। कई बार संगठन के सर्वोच्च पदाधिकारियो और शासन के बीच संवाद भी हुए मगर इनकी मांगो पर शासन द्वारा आज तक कोई सकारात्मक पहल नही की गयी। जिससे आक्रोशित व क्षोभित संगठन ने 16 मई से अपनी मांगो को लेकर विरोध प्रदर्शन जता रहे है। इसी के क्रम में आज सांकेतिक रूप से विकास भवन परिसर में जिले के समस्त विकास खण्डो पंचायत कर्मियो ने धरना प्रदर्शन देकर एक दिन का उपवास रखा। और अपनी मांगो के सम्बन्ध में ज्ञापन भी सौंपा। आज  धरना प्रदर्शन कर 7 से 10 जून तक कलमबन्द हड़ताल करेंगे। इस दौरान सुनील जायसवाल, परमात्मा यादव, विनयय श्रीवास्तव, विमलकान्त, बृजेश गुप्ता, प्रेम नरायन, सदानन्द यादव, अब्दुल गफ्फार, महेश्वरपाण्डेय, अभिनव ओझा, प्रतीक रावत आदि रहे।

No comments: