हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, June 7, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

इटवा सिद्धार्थनगर ।

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के गदाखौवा गांव मे घर के आंगन मे खेल रहें बच्चे पर अचानक एक नेवले ने हमला बोल दिया । गम्भीर अवस्था मे बच्चे को सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र इटवा मे भर्ती कराया गया जहां पर उसका उपचार चल रहा है ।
मंगलवार को गदाखौवा निवासी पूर्व प्रधान एजाज का 4 वर्षीय बेटा गोलू अपने घर के आंगन मे खेल रहा था कि अचानक एक नेवले ने उसके ऊपर हमला बोल कर गाल व पेट मे काट कर घायल कर दिया , बच्चे की चीख पुकार सुनकर परिवार के लोग दौड़े बडो को आता देख नेवला वहाँ से भाग निकला परिवार के लोग बच्चे को लेकर सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र इटवा आये इलाज के बाद उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है ।

No comments: