हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, June 20, 2018

समीक्षा क्राईम इण्डिया 24न्यूज़

सत्येन्द्र उपध्याय की रिपोर्ट 
बांसी पत्नी फालिज की शिकार पीड़ित स्वयं बीमार पड़ोसियों द्वारा उसके जमीन पर कब्जा मामला न्यायालय में होने के बावजूद भी पड़ोसियों द्वारा उसकी जमीन पर अवैध निर्माण आदि समस्याओं से जूझते हुए पंचम बुरी तरह टूट चुका है कहीं पर उसकी कोई सुनवाई नहीं है दर्जनों जगह शिकायती पत्र भेजने के बावजूद भी तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन इस गरीब की व्यथा तक सुनने को तैयार नहीं है थक हार कर पीड़ित ने ऑनलाइन कंप्लेंट प्रदेश सरकार को किया है मामला बांसी तहसील के ग्राम  गोनहाताल का है विकासखंड बांसी तथा कोतवाली बांसी अंतर्गत ग्राम गोनहाताल निवासी पंचम पुत्र द्वारिका ने अपने शिकायती पत्र में कहा है कि उसके गाटा संख्या 292 में पांच-छह बिस्सा जमीन गांव के ही निवासी तोलन दिनेश राजेश शशि कला उसकी जमीन पर कब्जा कर लिए हैं जब उसने रोकने का प्रयास किया था लाठी डंडा फरसा लेकर मारने पीटने को दौड़ा लिए तथा जान से मारने की धमकी देने लगे उसकी ही जमीन पर शौचालय का निर्माण भी करवा रहे हैं इस मामले में उसने न्यायालय सिविल जज जूनियर डिवीजन बांसी के यहां वाद भी दाखिल कर रखा है जो मामला लंबित है उसके बावजूद भी कब्जाधारी अपना कब्जा बना रहे हैं तथा मारने पीटने पर आमादा है पंचम का कहना है कि इस मामले में उसने दर्जनों बार तहसील दिवस थाना दिवस के अलावा स्वयं उप जिलाधिकारी तथा कोतवाली आज पर कई बार लिखित शिकायत दिया पर कोई भी सुनवाई नहीं हो पा रही है जिससे वह गरीब लाचार पीड़ित बीमार व्यक्ति बुरी तरह से टूट चुका है उसने कहा है कि उसका विश्वास प्रशासन से उठता जा रहा है थक हार कर उसने प्रदेश सरकार को ऑनलाइन शिकायती पत्र भेजा है गरीब बीमार पंचम का कहना है कि उसकी पत्नी फालिज की शिकार है वह स्वयं हार्ट का पेसेंट है ऐसे में उस गरीब के साथ प्रशासन उसका साथ ना देकर किसी न किसी कारण से अवैध कब्जाधारियों का ही साथ दे रही है उसने कहा है कि अगर उसे न्याय नहीं मिला तो आत्मदाह करने को विवश हो जायेगा इस संबंध में उप जिलाधिकारी बांसी प्रबुद्ध सिंह का कहना है कि पंचम का शिकायती पत्र प्राप्त हुआ था जिस पर उन्होंने बांसी कोतवाली पुलिस को मौके पर जाकर जांच करने का आदेश दिया था पंचम के साथ किसी तरह का अन्याय नहीं होने पाएगा मामले की पूरी जांच कराई जाएगी तथा आरोपियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई की जाएगी

No comments: