चंद्रकेश भर , ककरहवा / सिद्धार्थनगर
लुम्बिनी दुद्धी मार्ग पर स्थिति कस्बा पर छायी जानलेवा बीमारी की संकट
जो गड्ढा कार्यदायी संस्था ने नही भर पायी रात्रि में इन्द्र देव ने भर दी
भारत नेपाल सीमा से सटे ककरहवा कस्बे के सड़क पर भारी मात्रा में पानी का जमाव हो रही है जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नालियोँ के न होने से पूरा पानी सड़क पर आ जाता है जिससे सड़क तालाब बन गया है । और वही साइकिल और मोटरसाइकिल सवार गिर कर चोट खा जाते है और चार पहिए वाहनों की छीटो से स्कूल जा रहे वच्चों के कपड़े खराब हो जाते है और वे स्कूल नहीं जा पाते।
मालूम हो कि यही NH233 मार्ग है जो की भारत नेपाल सीमा से होते ही भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी जाता है । मगर सरकार की विकास की ये गाथा लिखने की सबूत है कि सिद्धार्थनगर जनपद के विधायको और सांसद के प्रयास जो ये विकास जिले से लगायत इंन क्षेत्रो में कितना विकास हुआ है । इसका जवाब आने वाले चुनाव में स्थानीय दुकानदार और जनता भरपूर देगी और लेगी ।
पूरे कस्बे में जलजमाव के कारण जानलेवा बीमारियाँ उत्पन्न होने की स्थिति उत्पन्न हो रही है । इन सब परिस्थितियो को देख कर भी जिम्मेदार लोग बेखबर बने हुए है ।
जब कोई स्थानीय व्यक्ति शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से इस समस्या को लेकर बात करते हैं तो ज़िम्मेदार यह कह कर बात टाल देते हैं कि ए तो NH का मामला है वही जाने।
स्थानीय कस्बेवासी जयप्रकाश गुप्ता, इरफ़ान अहमद,गोरख कसौधन, विष्णु जैसवाल,रामकिसुनजयसवाल, राजू मोदनवाल, संनू गुप्ता, रवि जैसवाल, राजेश वर्मा, साकिर अली, सोमनाथ गुप्ता आदि लोग शासन प्रशासन व जनप्रतिनिधियों से इससे निजात दिलाने की माँग की है । 

1 comment:
Carry on for good news
And Thanks for information
Post a Comment