हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Thursday, May 3, 2018

sci24news.blogspot.in

चन्द्रकेश भर, रिपोर्टर - भारत नेपाल सीमा
 ककरहवा  / सिद्धार्थनगर- 

पड़ोसी देश नेपाल के सीमा क्षेत्र में बढ़ी पेट्रोल की दिक्कत 
अभी हालात सुधरने का कोई आसार नही दिख रहा है 

भारत सीमा से सटे पड़ोसी मुल्क नेपाल  में पिछले दो सप्ताह से पेट्रोल की भारी किल्लत देखने को मिल रही है। लगन के महीनों में लोगों को दूर तक गंतव्य तय करने के लिये सोचना पड़ रहा है । वहीँ इसका नजारा भगवान गौतम बुद्ध की जन्मस्थली लुम्बिनी पर्सा चौराहे के बुद्धा आयल पे देखने को मिल रहा है । जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । नेपाल के सीमा क्षेत्र के लोगों में पेट्रोल की किल्लत को लेकर भारी आक्रोश उनके आँखो में देखा जा रहा है और वही जिम्मेदार लोग बड़ी लापरवाही बरत रहे है। इस समस्या के समाधान के लिये शासन प्रशासन , मेयर , विधायक, और सांसद की तरफ से अभी भी कोई जवाबदेही सामने नहीं आ रही । जिससे हालात सुधरने की कोई नाम नहीं ले रही है।

पेट्रोल किल्लत से भारतीय पेट्रोल पम्पों और तस्करों की की चाँदी ही चाँदी 

 एक बार फिर पड़ोसी मुल्क नेपाल में पेट्रोल के कमी का फायदा  उठा कर बार्डर क्षेत्र के तस्कर भारत से पेट्रोल तस्करी कर नेपाल में काफी दामों पर बेच रहे हैं, और मोटी रकम वसूल कर रहे हैं ।

1 comment: