 |
| शैलेष सोनकर (एम.डी. ) |
विश्व हिंदू परिषद ने कीअतिक्रमण हटाने की मांग SDM सहित नपा सीएमओ को सौंपा ज्ञापन
चंदेरी :-आज विश्व हिंदू परिषद अध्यक्ष सहित सभी साथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने मिलकर एक ज्ञापन प्रशासन को सौंपा है जिसमें चंदेरी के पर्यटन को भ्रमित किए जाने एवं नगर को अतिक्रमण मुक्त करने का विषय रखा गया है विश्व हिंदू परिषद के अनुसार चंदेरी के ऐतिहासिक, पुरातात्त्विक स्मारकों पर अंकित चन्देरी विरासत नाम के कार्यालय पर गलत जानकारी प्रेषित की जा रही है | ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि चंदेरी में मूसा बावड़ी पर जो लेख उत्कीर्ण हैं वह उस बावड़ी का विवरण नहीं है इस बोर्ड पर अंकित विवरण हौज खास की एक बावड़ी का है वह भी त्रुटि पूर्ण लिखा गया है इसके साथ ही सदर बाजार, दिल्ली दरवाजा , राजा रानी महल , मैदान गली में सूफी दरवाजा आदि अन्य स्मारकाें के बाेर्ड प्रमुख हैं| वहीं मेला ग्राउण्ड मदरसा दरवाजा, खिलजी सराय दरवाजा, खारी बावड़ी नाम के जाे बाेर्ड राज्य पुरातत्व के अंतर्गत आते हैं वह गलत हैं| राज्य पुरातत्व विभाग द्वारा 54 स्मारकाें की सूची में भी लगभग 38 स्मारकाें की जानकारी में नाम, स्थान व निर्माण काल में गलत सूचना प्रकाशित की गई हैं उन्हीं स्मारकों के नाम सूची मे सही करवाने के लिए उक्त ज्ञापन लोगों ने दिया है इसके साथ ही कई स्थानों पर चाहे वह हौजखास तालाब, लाेहरा तालाब, खन्दारगिरि सकलकुडी मार्ग, चकला बावड़ी हो या मेला ग्राउंड स्थित हेलीपैड इन सभी स्थानों पर काफी संख्या में अतिक्रमण किया जा रहा है एवं पुरातत्व स्मारकों के आसपास भी काफी संख्या में अतिक्रमण किया जा रहा है अतिक्रमण होने के कारण पुरातत्व स्मारकों पर पहुंच मार्ग सकरा हो रहा है वही गंदगी का भी साम्राज्य लगातार बढ़ रहा है उसी प्रकार नवीन बस स्टैंड के पीछे बायपास मार्ग पर भी काफी संख्या में अतिक्रमण किया जा रहा है उसे शीघ्र हटवाने के लिए सभी लोगों ने ज्ञापन दिया है इस ज्ञापन की प्रति जयभान सिंह पवैया प्रभारी मंत्री , जिलाधीश महोदय अशोक नगर , पुलिस अधीक्षक अशोक नगर को भेजी गई है जिससे तत्काल कार्यवाही की जा सके। इस अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष महेंद्र पाल सिंह चाली राजा, राघवेंद्र सिंह सैंगर जिला योजना समिति सदस्य, डॉ. अविनाशकुमार जैन, सुनील ढींगरा, नीरज वर्धमान, अरुण श्रीवास्तव, विवेक राठौर , सौरभ जैन भयंकर, राजीव सिहारे नपा उपाध्यक्ष , दीपक सांडिल चंद्रप्रकाश मिश्रा, रवि सुमन, शुभम रैकवार , पुनीत साहू , देव राय सहित विश्व हिंदू परिषद के समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment