शैलेष सोनकर /सत्येन्द्र उपाध्याय
सिद्धार्थनगर -
खुली बैठक में सर्वसम्मति से कोटेदार का चयन-
क्षेत्र के ग्राम पंचायत तुरसिया में काफी दिनों से रिक्त चल रही कोटे की दुकान का चयन भारी सुरक्षा के बीच ग्रामीणों व ब्लॉक कर्मियों की उपस्थित में सर्व सम्मति से बुधवार को सकुशल सम्पन्न हुआ।
मालूम हो कि मिठवल ब्लाक अन्तर्गत ग्राम पंचायत तुरसिया में विगत 28 फरवरी को भी कोटेदार के चयन हेतु ग्राम पंचायत की खुली बैठक उपजिलाधिकारी बांसी के आदेश पर पू०मा0वि0 डढिया के प्राँगण में कराई गई थी। ग्राम प्रधान के बैठक में अनुपस्थित होने के कारण कोरम के अभाव में बैठक की कार्यवाही निरस्त कर दी गई थी। तत्क्रम में पुन: 2मई को कोटेदार के चयन हेतु उपरोक्त पू०मा०वि० पर ग्राम पंचायत की खुली बैठक आहूत की गई। बैठक में पुन: ग्राम प्रधान चन्द्रावती के उपस्थित न होने के कारण खण्ड विकास अधिकारी द्वारा पूर्व में दिये गये आदेश के क्रम में ग्राम पंचायत के उपस्थित सदस्यों में से वरिष्ठ सदस्य यदुवंश पुत्र पंचम को ग्राम विकास अधिकारी दीनानाथ पाण्डेय व सहायक विकास अधिकारी आई. एस. बी. द्वारा अध्यक्ष नामित कर कार्यवाही शुरु की गई। कोटे की दुकान के इच्छुक अखिलेश भारती पुत्र राजमन के अलावा बार - बार पुकारने के बावजूद खुली बैठक में किसी अन्य का नाम कोटे दार प्रत्याशी के रुप में नहीं आया। इस प्रकार कोरम की कार्यवाही को पूर्ण मानते हुए नायब तहसील दार केशरी नन्दन तिवारी द्वारा बैठक में चयनित कोटेदार के रुप में डढि़या निवासी अखिलेश के नाम की घोषणा की गई।उक्त अवसर पर अपना दल के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत कुमार चौधरी लेखपाल अनिल श्रीवास्तव सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बाँसी रवीन्द्र कुमार सिंह, थानाध्यक्ष खेसरहा रणधीर कुमार मिश्रा, थानाध्यक्ष गोल्हौरा- राजकुमार यादव,महिला थानाध्यक्ष- संध्या रानी तिवारी,S.I. सुरेन्द्र सिंह, व ओमप्रकाश यादव सहित बडी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।

No comments:
Post a Comment