सत्येन्द्र /अजय उपाध्याय
बांसी, सिद्धार्थनगर -
किसान कल्याण कार्यशाला का हुआ आयोजन
पूरे देश में किसानों की आय दोगुनी करने के लिए किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन ब्लॉक स्तर पर किया गया। उसी क्रम में विकासखंड मिठवल सभागार में कृषि विभाग द्वारा किसान कल्याण कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें कृषि वैज्ञानिकों द्वारा किसानों से संवाद कर क्षेत्र के प्रगतिशील किसानों को पुरस्कृत भी किया गया।
बुधवार को मिठवल विकास खण्ड कार्यालय के सभागार में आयोजित किसान कल्याण कार्यशाला में किसानों को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ईश्वर चंद दुबे ने कृषकों से जानकारी लिया कि विभाग द्वारा प्रदत्त लाभ कृषकों तक पहुंच रहा है, अथवा नहीं। और कहा कि किसानों को अपनी आय दोगुनी करने के लिए वैज्ञानिक विधि सहित कृषि में यंत्रीकरण को भी अपनाना होगा । कृषि वैज्ञानिक डॉ डीपी सिंह ने किसानों को आय दोगुनी करने के लिए कृषि के साथ पशुपालन, मुर्गी पालन व अपनी सुविधानुसार मत्स्य पालन करने के विषय में विस्तार से समझाया। व किसानों को खेतों में अवशेषों को ना जलाने की सलाह दिया। सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र त्रिपाठी ने किसानों को सरकार की नीतियों से अवगत कराते हुए अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया। एडीओ कृषि राजेंद्र सिंह ने किसानों से मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार ही उर्वरकों के प्रयोग की बात कही, तथा विभाग द्वारा चलाई जा रही हरित क्रांति, आत्मा योजना, एन.एफ.यस.एम व मूप (MOOP)आदि योजनाओं के बारे में किसानों को बिस्तार से समझाया।कार्यक्रम के अन्त में क्षेत्र के प्रगति शील 6 किसानों रुकुमसेन चौधरी, परशुराम, सुरेन्द्र चौधरी,तिलक राम यादव,मीना चौधरी व हरिलाल को दीवाल घडी देकर पुरस्कृत किया गया।उक्त अवसर पर बी.टी.एम. अशोक कुमार, सूर्यपाल गौतम,आज्ञाराम यादव,बृजेशकुमार निषाद,धर्मेन्द्र पाण्डेय, ओमनरायन पाण्डेय, प्रदीप बाजपेयी आदि सहित काफी संख्या में किसान भी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment