हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, May 2, 2018


शैलेष सोनकर , रिपोर्टर 


      शुक्रताल में चला गंगा सफाई अभियान 

महाभारत कालीन पावन तीर्थ नगरी शुक्रताल स्थित गंगा में मुख्य गंगा स्नान घाट पर सफाई अभियान चलाया गया जिसमें साधु सन्तो सहित  समाज सेवियो व थाना भोपा पुलिस ने भी भाग लिया । 

नमामि गंगे ज़िला कार्यकारिणी के सदस्य व भागवत कथा वाचक आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री के नेतृत्व में स्वच्छ जीवन दायिनी कार्यक्रम के अन्तर्गत मुख्य गंगा स्नान घाट पर मां गंगा को नमन करते हुवे गंगा के तटों पर फैली गन्दगी , जलकुम्भी आदि को हटाया गया 
तथा शृद्धालुओं से गंगा को साफ स्वच्छ रखने में सहयोग की अपेक्षा की गयी 
आचार्य अजय कृष्ण शास्त्री ने कहा कि माँ गंगा को जीवन दायिनी कहा गया है मनुष्य से लेकर प्रत्येक प्राणी के जीवन के लिये माँ गंगा वरदान है ।इसलिये गंगा को साफ़ रखना भी हमारा परम् कृतव्य  है ।।
इस मौके पर शुक्रताल चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक चन्द्रसेन सैनी ने भी गंगा सफाई अभियान में सहयोग दिया ।

No comments: