हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, May 2, 2018


शैलेन्द्र बाबू , बलरामपुर- 

हत्यारोपी चढ़े पुलिस के हत्थे



जनपद बलरामपुर के पूजा पत्नी सीताराम निवासी चौकाखुर्द थाना कोतवाली देहात बलरामपुर की गला दबाकर हत्या की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना कोतवाली देहात में मु0अ0सं0 100/18 धारा 302 भादवि पंजीकृत कर विवेचना संजय नाथ तिवारी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात द्वारा की जा रही है। दिनांक 02.05.2018 को समय 05.30 बजे श्रावस्ती जाने वाले राजमार्ग पर ग्राम खड़उवा के सामने सड़क पर नामित अभियुक्त कर्ताराम यादव पुत्र स्व0रामसूरत व मीना देवी उर्फ ननकर्इ उर्फ राधा पत्नी कर्ताराम यादव निवासी चौकाखुर्द थाना कोतवाली देहात बलरामपुर को गिरफ्तार किया गया। उपरोक्त दोनो नामित अभियुक्त मृतका पूजा के सगे जेठ एवं जेठानी है। अभियुक्तगण ने पूछतांछ में बताया कि साड़ी से कपड़ा फाड़कर कपड़े की रस्सी बनाकर पूजा के गले को कस कर हत्या की गयी। बचा हुआ शेष कपड़ा छिपाकर अपने घर में रखे है। अभियुक्तगण की निशा देही पर आलाकत्ल कपड़ा बरामद किया गया। इस दौरान पूछताछ यह तथ्य प्रकाश में आया कि वादी मुकदमा सीताराम का नामित अभियुक्ता मीना कुमारी से पूर्व में नाजायज सम्बन्ध था, इसी दरम्यान वादी मुकदमा ने बिहार में जाकर शादी कर लिया और पत्नी को घर लाया, इसी बात से अभियुक्ता काफी नाराज रहती थी वादी मुकदमा सगे 04 भार्इ है, सभी के हिस्से में बराबर-बराबर 15-15 बीघा जमीन हिस्से में है, चूॅकि वादी मुकदमा पत्नी लाया तो अभियुक्तों को लगा कि जो 15 बीघा जमीन हमारे हिस्से में आनी थी, अब नहीं आयेगी और वारिश तैयार हो जायेगा। इसी बात को लेकर दोनो अभियुक्तों द्वारा वादी की पत्नी पूजा की साड़ी के फन्दे से गला दबाकर हत्या कर दिया गया।

No comments: