हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, May 2, 2018

शैलेश सोनकर


बस्ती- किसान कल्याण कार्यशाला में सदर विधायक ने किया सम्बोधन - 

किसानों की आमदनी को दो गुना करने के संकल्प को जमीनी  धरातल पर उतारने के लिये केन्द्र और प्रदेश सरकार की ओर से अनेक कल्याणकारी कदम उठाये जा रहे हैं। कृषि वैज्ञानिकों, सम्बंधित विभागों के साझा प्रयास से ही किसानों के दिन बहुरेंगे। यह विचार सदर विधायक दयाराम चौधरी ने बुधवार को सदर तहसील सभागार में आयोजित ग्राम स्वराज अभियान के तहत किसान कल्याण  कार्यशाला ‘ किसानी किसान से’ विषयक कार्यक्रम को मुख्य अतिथि के रूप मे सम्बोधित करते हुये व्यक्त किया।

कहा कि जब तक गांव, किसान समृद्ध नहीं होंगे देश मजबूत नहीं हो सकता। देश की आत्मा गांवों में बस्ती है। उन्होने विभागीय अधिकारियों से कहा कि वे इस तरह की पहल करें कि योजनाओं का लाभ सीधे पात्र किसानों तक पहुंचे। पशु पालन, मछली पालन, औद्योनिक खेती, बागवानी आदि के द्वारा किसान आर्थिक रूप से समृद्ध हो सकते हैं। सदर  विधायक ने सफल किसानों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द कुमार पाण्डेय ने कहा कि किसानों की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिये जो योजनायें चलाई जा रही है, किसान उसका लाभ उठायें। कृषि उप निदेशक राजितराम वर्मा ने योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया।

भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि किसानों को समुचित अवसर मिले तो निश्चित रूप से उनकी आय में वृद्धि होगी।

सांसद प्रतिनिधि राजेश पाल चौधरी, सदर विधायक प्रतिनिधि राजकुमार शुक्ल, अमृत वर्मा, चन्द्रशेखर मुन्ना, आर.पी. सिंह, अंकुर श्रीवास्तव, आशीष चौधरी, धर्मराज मौर्य, जय प्रकाश पाण्डेय, अनिल कुमार पाण्डेय, अजय कुमार श्रीवास्तव, रमेश गुप्ता, अमर सोनी के साथ ही विभिन्न क्षेत्रों से आये किसानों ने कार्यशाला में हिस्सा लिया।

No comments: