हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, May 14, 2018

गैस कालाबाजारी पर अंकुश नही , जोरों पर चल रहा है रिफिलिंग का धंधा

सिद्धार्थनगर
इटवा तहसील क्षेत्र के कठेला चौराहा एवं कठेला कोठी पर गैस रिफलिंग का कारोबार कई वर्षों से चल रहा है। 100 रुपया से लेकर 120 रुपया तक प्रति किलो ग्राहकों से गैस का पैसा वसूला जा रहा है। जब कि पूरा भरा सिलेन्डर 730 रुपया में गैस एजेंसी पर मिलता है। इस तरह से एक अच्छी-खासी रकम ग्राहकों से वसूला जा रहा है। क्षेत्र के लोगों ने इसकी शिकायत कई बार सम्बन्धित अधिकारी से की लेकिन जिम्मेदार ध्यान नहीं दे रहे हैं। ग्राहकों की मजबूरी का फायदा गैस रिफलिंग दुकानदार उठा रहे हैं। यह कारोबार चौराहे के होटलों पर अधिक होता है। क्षेत्र के लोगों ने इस कालाबाजारी को रोकने की मांग की है। क्षेत्र के राम पर्साद , लौटू , संजय , महबूब , केवल , संदीप , करम हुसैन , शम्भूनाथ , मोहम्मद रजा आदि लोगों ने इस कालाबाजारी पर अंकुश लगाने की मांग की है।

No comments: