हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, May 14, 2018

फंदे से लटकता मिला नवविवाहिता का शव

मायके पक्ष का आरोप कि सपरिवार ने मिलकर की है हत्या 

बांसी कोतवाली क्षेत्र के जनियाजोत गांव में रविवार की शाम एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला है lमौके पर पहुचे मृतका के भाई ने बहन के ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है l जनियाजोत गांव निवासी रामधनी का विवाह चार वर्ष पूर्वअंकिता चौधरी के साथ शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के गजहड़ा गांव में हुआ था l शनिवार को रामधनी की पत्नी मायके से उसके घर आयी थी और आज शाम चार बजे उसके पत्नी अंकिता का शव घर के कमरे में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला है जबकि मृतक का एक पैर कमरे में रखे बाक्स पर टिका था और कमरा भी अंदर से बंद नहीं था l गांव वालों के अनुसार घटना के समय पति  राम धनी रोज की तरह टेम्पो लेकर सवारी ढोने गया था तथा सास खेत जुतवाने गयी थी l घटना की सूचना रामधनी को मोबाईल फोन पर ग्रामीणों ने दिया परंतु वह देर शाम तक नहीं पंहुचा था l ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुचे एस एस आई महावीर प्रसाद यादव  ,एस आई अजय सिंह, रमाकॉन्त यादव ने शव को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरू कर दिया है l सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुचे मृतक के भाई श्रवण कुमार व लवकुश ने अपने बहनोई सहित परिजनों पर हत्या का आरोप लगाया है lइस संबंध में कोतवाल बांसी रविंद्र कुमार सिंह का कहना है कि अभी तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने व पी एम रिपोर्ट के आधार कार्यवाही किया जायेगा l

No comments: