हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, May 14, 2018

बंगाल पंचायत चुनाव में हिंसा मीडीया कर्मियों को भी नही छोड़ा



 बंगाल पंचायत चुनाव में भड़की हिंसा, मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ता को मारा थप्पड़, खींची लक्ष्मण रेखा, अब तक 5 की मौत

पश्चिम बंगाल पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा और राजनीतिक दलों के बीच संघर्ष जारी , कई इलाकों से बम धमाके, मारपीट, मतदान पेटी और गाडिय़ां जलाने, बैलेट पेपर फेंकने और फायरिंग जैसी हिंसक घटनाओं की खबरें हुई हैं। वहीं ममता सरकार के मंत्री रबींद्र नाथ घोष ने पोलिंग बूथ पर भाजपा समर्थक को थप्पड़ मारा तो उत्तरी 24 परगना में बीती रात सीपीएम का एक कार्यकर्ता और उसकी पत्नी को घर में जिंदा जला दिया गया। सीपीएम ने इस हमले के पीछे टीएमसी का हाथ बताया है। इस हिंसा में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 20 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

तृणमूल कांग्रेस के हथियारबंद शरारती तत्वों पर लगाया आरोप

दक्षिण 24 परगना, पश्चिम मेदिनीपुर और कूच बिहार जिलों में मतदान केंद्रों पर हिंसा और बूथ पर कब्जा करने की खबरें हैं। दक्षिण 24 परगना के भांगर द जोमी जिबिका बास्तुतंत्रा ओ परिबेश रक्षा समिति ने तृणमूल कांग्रेस के हथियारबंद शरारती तत्वों पर उनके पंचायत समिति के उम्मीदवार सरीफुल मलिक को अगवा करने और मतदाताओं को डराने का आरोप लगाया है।

इस समिति का गठन भूमि, आजीविका, पारिस्थितिकी और पर्यावरण की सुरक्षा करने के लिए किया गया था और इसने ग्रामीण चुनाव में अपने नौ निर्दलयी उम्मीदवार उतारे थे। इसके साथ ही समिति ने पुलिस पर फर्जी वोट करने में शामिल शरारती तत्वों के खिलाफ कदम नहीं उठाने और तृणमूल कांग्रेस के नेता अराबुल इस्लाम के लोगों का समर्थन करने का भी आरोप लगाया, जिसे हत्या के एक कथित मामले में तीन दिन पहले गिरफ्तार किया गया था।

ममता सरकार के मंत्री ने भाजपा कार्यकर्ता को मारा थप्पड़

उत्तरी बंगाल के जलपाईगुड़ी में उत्तरी बंगाल के विकास प्रभारी रबिंद्रनाथ घोष पर भाजपा के एक चुनाव एजेंट को थप्पड़ मारने और उसे मतदान परिसर से बाहर धकेलने दिया। राज्य निर्वाचन आयोग ने इस संबंध में जलपाईगुड़ी मजिस्ट्रेट से रिपोर्ट मांगी है। हालांकि, मंत्री ने इस तरह के आरोपों को नकार दिया है।

मतदाताओं की पिटाई की

पूर्वी मिदनापुर जिले के पन्सकुरा और पश्चिमी मेदिनीपुर जिले के केशपुर में भी हिंसा की खबरें हैं, जहां मतदान केंद्रों के बाहर हथियारबंद शरारती तत्व इक_ा हो गए और मतदाताओं की पिटाई की।

अब तक 5 की मौत

पंचायत चुनाव के दौरान हिंसा में अब तक कुल 5 लोगों की मौत हो गई है। दक्षिण 24 परगना जिले में 3, मुर्शिदाबाद में 1 और उत्तर 24 परगना जिले में 1 व्यक्ति की मौत हुई है। मरने वालों में 3 सीपीएम कार्यकर्ता, 1 टीएमसी और 1 बीजेपी कार्यकर्ता शामिल है। आरोप है कि हिंसा में अलग-अलग पार्टी के कार्यकर्ता एक दूसरे को निशाना बना रहे हैं।

आसनसोल में बमबारी
आसनसोल जिले के रानीगंज में बांसरा इलाके से बमबारी की खबर है। यहां वोटिंग शुरू होने से पहले ही बम विस्फोट की घटना हुई, जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। हालांकि, ये किसकी हरकत है इसका अभी पता नहीं लग पाया है।

कवरेज में शामिल मीडियाकर्मियों पर हमला

भांगर में स्थानीय लोगों द्वारा सड़क ब्लॉक करने की घटना सामने आई। यहां टीएमसी कार्यकर्ताओं पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप लगा है। टीएमसी कार्यकर्ताओं ने मीडिया के वाहनों को भी आग लगाने का काम किया। साथ ही कई पत्रकारों का कैमरा भी तोड़ दिया गया।

वोटिंग से रोकने के आरोप

बीरपारा में टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लोगों को वोटिंग से रोकने के आरोप भी लगे हैं। इसके अलावा इलाके के दिनाहाटा में देसी बम फटने से टीएमसी कार्यकर्ता को अपना हाथ गंवाना पड़ा है। आसनसोल के रानीगंज में बांसरा इलाके से बमबारी की घटनाएं हुई हैं। यहां पर मतदान शुरू होने से पहले ही बम विस्फोट की घटना हुई, जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति है।

उत्‍तरी परगना में आगजनी के बाद खौफ

पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना में पिछली रात को सीपीएम का एक कार्यकर्ता और उसकी पत्‍नी अपने घर में तब जिंदा जल गई, जब रात को उसके घर में आग लगा दी गई सीपीएम का आरोप है कि इस हमले के पीछे भी टीएमसी का हाथ है। इस घटना के बाद स्‍थानीय लोग खौफ में हैं। पश्चिम के बिलकंडा में भी भाजपा कार्यकर्ता पर हमला हुआ है। जानकारी के मुताबिक इस हमले के पीछे टीएमसी कार्यकर्ता का हाथ है।

खींची लक्ष्मण रेखा

ठीक इसी तरह पश्चिम बंगाल से एक तस्वीर सामने आई है और इसमें TMC कार्यकर्ता दबंगई कर रहा है। पोलिंग बूथ तक जा रहे मतदाताओं को अचानक बूथ से कुछ दूर पहले ही रोक दिया जाता है। पहले उन्हें वोट डालने से मना किया जाता है। लेकिन जब वो नहीं मानते तो हाथ में डंडे लिए TMC समर्थक बीच सड़क पर एक लाइन (लक्ष्मण रेखा की तरह) खींच देता है और फिर उसी फिल्मी अंदाज धमकी दी जाती है कि इस लाइन को क्रॉस करके दिखाओ।

यानी सरेआम मतदाताओं को धमकी दी जाती है कि अगर वो इस लाइन को पार करके पोलिंग बूथ तक जाते हैं तो फिर उनके साथ कुछ भी हो सकता है। बकायदा टीएमसी के ये कार्यकर्ता हाथ में डंडे लिए बीच सड़क पर मतदाताओं को पोलिंग बूथ पर जाने से रोक रहा है। इस वीडियो से चुनाव में प्रशासन की सुरक्षा तैयारियों को लेकर सवाल उठ रहे हैं। 

No comments: