हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Monday, May 14, 2018

आँधी तूफान से पूरा प्रदेश परेशान

आंधी-तूफान में 23 की मौत, 35 घायल, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारी को दिये निर्देश फौरन राहत समाग्री दी जाये 

उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में रविवार को आई आंधी में 23 लोगों की मौत की ख़बर है और 35 लोग घायल हो गए. प्रमुख सचिव (सूचना) अवनीश अवस्थी ने बताया कि कासगंज में पांच, बुलंदशहर में तीन, गाजियाबाद और सहारनपुर में दो-दो जबकि इटावा, कन्नौज, अलीगढ़, संभल, हापुड और नोएडा में एक-एक व्यक्ति के मारे जाने की सूचना है

उन्होंने बताया कि संभल में 13 लोग घायल हुए है जबकि औरैया में पांच, बुलंदशहर में दो और कासगंज, कन्नौज, हापुड, नोएडा, सहारनपुर में एक एक व्यक्ति घायल हुआ है.

अवस्थी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी जिलाधिकारियों और आयुक्तों को निर्देश दिया है कि प्रभावित लोगों को तत्काल राहत मुहैया कराई जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि घायलों को तत्काल चिकित्सकीय उपचार मुहैया हो।

इससे पहले, राज्य सरकार ने चेतावनी दी थी कि इस आंधी तूफान से बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, संतकबीरनगर, बस्ती, फैजाबाद, सुल्तानपुर, आजमगढ, अंबेडकरनगर, मऊ, देवरिया, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, इलाहबाद, संतरविदास नगर, वाराणसी, चंदौली, मिर्जापुर और सोनभद्र जिले प्रभावित भी प्रभावित हैं और हानि हो सकती है ।

No comments: