सत्येन्द्र उपाध्याय की रिपोर्ट
सिद्धार्थनगर जिले के इटवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी को वहाट्सएप पर रंगदारी न देने पर जान से मारने की धमकी मिली है। विधायक ने बुधवार को सदर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने विधायक की तहरीर पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विधायक डॉ. सतीश द्विवेदी का कहना है कि उन्हें शनिवार से ही व्हाट्सएप से अली बुद्धेश भाई नाम के एक व्यक्ति की ओर से धमकी दी जा रही थी। बुद्धेश ने 10 लाख रुपये की मांग की है और न देने पर जान से मारने की धमकी दी है। विधायक ने पहले तो इस पर ध्यान नहीं दिया लेकिन जब धमकी का सिलसिला चलता रहा तब उन्होंने सदर थाने में तहरीर देकर केस दर्ज कराया।
पुलिस ने विधायक की तहरीर पर धारा 384, 506 व 66 आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एसओ सदर शमशेर बहादुर सिंह का कहना है कि विधायक की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। सर्विलांस की मदद से आरोपित का लोकेशन टे्रस करने का प्रयास किया जा रहा है।विधायक डॉ.सतीश द्विवेदी का कहना है कि विधायकों का मनोबल गिराने की कोशिश हो रही है लेकिन हम इससे डरने वाले नहीं हैं।
![]() |
| विधायक सतीश द्विवेदी |

No comments:
Post a Comment