हमारे वेब चैनल को खबरें एवं विज्ञापन देने हेतु सम्पर्क करें - 9454274470

LightBlog

Breaking

Wednesday, May 23, 2018

समीक्षा क्राइम इण्डिया 24न्यूज़

वेदांती ने राममंदिर की राग अलापा 
गोण्डा 23 मई उत्तर प्रदेश के गोण्डा जिले में मीडिया को सम्बोधित करते हुये श्री रामजन्मभूमि न्यास के वरिष्ठ सदस्य और पूर्व सांसद राम विलास वेदांती ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों को धमकी देते हुये कहा कि यदि रामनवमी तक अयोध्या में श्री रामजन्मभूमि पर भव्य राममंदिर का निर्माण नहीं हुआ तो वे आत्मदाह कर लेंगे l उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की बीस राज्यों में सरकारें है इन सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों को एक प्रस्ताव सांसदों व विधायकों के हस्ताक्षर कराकर राष्ट्रपति व प्रधानमंत्री को राममंदिर के समर्थन में सौंपकर मंदिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना चाहिये l उन्होंने श्री श्री रविशंकर को आड़े हाथों लेते हुये उनपर देवी देवताओं का पूजन न करने का आरोप लगाया l उन्होंने बाबरी विध्वंस का जिम्मेदार स्वयं को ठहराते हुये कहा कि आगामी छह दिसम्बर से  विहिप , बजरंग , आर एस एस को मिलकर एक बार फिर राममंदिर निर्माण के लिये बड़ा आंदोलन छेड़ देना चाहिये l श्री वेदांती ने जम्मू कश्मीर की मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती का आतंकियों से सम्बन्ध होने का आरोप लगाते हुये कहा कि महबूबा के इशारे पर केंद्र सरकार द्वारा मात्र सत्ता के लिये जम्मू कश्मीर में रमजान के दौरान आतंकियों के सफाये के लिये सेना के हाथ रोक दिये है l वेदांती ने प्रदेश के भाजपा विधायकों को मिल रही धमकियों को अफवाह की साजिश करार देते हुये कहा कि योगी राज में सभी विधायक पूर्णतया सुरक्षित है l उन्होंने सीएम योगी के कार्यकाल को बेहतर बताते हुये प्रदेश सरकार की जमकर तारीफ की l उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 से पहले ही ईंधन के बढ़ती कीमतों पर अंकुश लग जायेगा l श्री वेदांती मेहनौन क्षेत्र में आयोजित श्रीमदभगवत कथा और ज्ञानयज्ञ कार्यक्रम में मुख्य कथावाचक के रूप में भाग लेने आये थे l   

No comments: